Menu

check aadhaar update status online ,आधार कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

Table of contents

Check Aadhaar Update Status online-जब आपका एक नया आधार कार्ड बनता है, या फिर जब आप अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव करते हैं, जैसे कि अपना नाम, पता,लिंग ,मोबाइल नंबर, या जन्मतिथि में बदलाव,करवाते हैं ,या फिर आपने अपने आधार कार्ड के डॉक्यूमेंट अपडेट किये हैं इन सभी स्थिति में आप “check aadhaar update status “इस ऑप्शन का उपयोग करके यह जांच सकते हैं कि आपका अपडेट प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या नहीं।आप इस सेवा का उपयोग करके अपने आधार कार्ड की स्थिति की जांच कर सकते हैं।आधार कार्ड बनने में कितना समय लग रहा है, यह जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।यदि इसमें कोई समस्या है तो यह भी इस स्टेटस में लिखा आ जायेगा ।

check aadhaar update status online check aadhaar update status check aadhaar update status history Check Aadhaar Enrolment & Update Status
how to check aadhaar update status आधार कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

how to check aadhaar update status आधार कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

आवेदन की स्थिति की जाँच -Check Aadhaar Update Status

aadhaar update status :आपने अपना नया आधार कार्ड बनवाया हो या उसमे कोई अपडेट कार्य कराया हो ,पीवीसी कार्ड मंगवाया हो ,सभी प्रकार के आवेदन की स्थिति की जाँच करने का प्रोसेस एक ही होता है ,यदि आप इस पोस्ट में लिखे सभी स्टेप को समझ समझ कर करते हैं तो आप आसानी से किसी भी आधार कार्ड का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर पाओगे ।

निवेदन – किसी भी स्टेप को करने से पहले प्रत्येक स्टेप दो बार अवश्य पढ़ ले इससे आपको सभी स्टेप एकदम से और सही से समझ आते रहेंगे या फिर एक काम करें कि एक दुसरे पेज पर आधार कार्ड की वेबसाईट खोल कर रखें और फिर यहाँ लिखे सभी स्टेप को साथ साथ करते हुए चलेंगे तो आप आसानी से आधार कार्ड का स्टेटस चेक कर पाओगे ।

स्टेप 1- वेबसाईट खोलें – UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जब आप पहुँचते हैं तो आपको भाषा चुनने के लिए बोला जायेगा ,कोई एक पसंद की भाषा चुने के बाद आपको कुछ आप्शन दिखाई देंगे उनमे से सबसे पहला ऑप्शन ‘My Aadhaar’ विकल्प पर जब आप रुकते है तो एक नीचे एक लिस्ट खुलती है लिस्ट उस लिस्ट में से check aadhaar update status (आधार अद्यतन स्थिति की जाँच करें ) पर ओके करें या इस लिंक पर ओके करें जो हमने दिया है https://myaadhaar.uidai.gov.in/ इस वेबसाईट के खुलने के बाद जो पेज खुलता है उस पेज पर Check Enrolment & Update Status जहाँ लिखा होगा वहां पर ओके करें।

ओके करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा इसी पेज पर ही सभी आवश्यक डिटेल भरने होते हैं उसके बाद ही आपको आधार कार्ड से जुड़े सभी अपडेट मिलेंगे ,फिर चाहे आपने नया आधार कार्ड बनवाया हो या उसमे कोई नया अपडेट कराया गया हो ,सभी प्रकार के स्टेटस इसी पेज ही पर चेक किये जाते हैं ।इस पेज में सबसे ऊपर लिखा रहेगा dashboard -check enrolment and update status ।इस लाइन के नीचे ही आपको सभी डिटेल भरनी होती हैं ।

स्टेप 2 – डिटेल कैसे भरना है- इस पेज पर एक जगह क्रम से लिखा रहेगा –Enrolment ID और SRN और URN । आधार कार्ड से सम्बंधित किसी भी प्रकार स्टेटस जानने हेतू इन तीनों की ही मुख्य भूमिका होती है । आपके पास इनमे से जो भी एक संख्या होगी , यदि वह सभी संख्या और उससे जुडी डिटेल सही सही भर दी जाती है तब ही आप अपने आधार कार्ड से जुड़े स्टेटस चेक कर पाओगे ।

डिटेल भरने से पहले जानकारी लेना – यदि आप Enrolment ID और SRN और URN को सही से समझ गये हैं तभी आप आगे के स्टेप सही से कर पाओगे नहीं तो आप आधार कार्ड से जुड़ा किसी भी प्रकार का स्टेटस चेक नहीं कर पाओगे । यह Enrolment ID और SRN और URN संख्या क्या होती है और यह आपको कैसे प्राप्त होगी इन तीनों की अधिक जानकारी हेतू हमारे द्वारा आगे समझाने के लिए लिखी सभी लाइनें अवश्य पढ़ें । check aadhaar update status

कृपया ध्यान दें –

Enrolment ID: –EID नामांकन आईडी ,यह स्लिप पर लिखी एक 14 नंबर की संख्या होती है और यह संख्या स्लिप पर सबसे ऊपर लिखी रहती है यह स्लिप आपको तब प्राप्त होती है ,जब आप किसी आधार कार्ड सेंटर पर जाकर कोई नया आधार कार्ड बनवाते हैं या आधार कार्ड में कोई अपडेट कराते हैं ,वैसे यह संख्या मोबाइल पर भी मैसेज में मिल जाती है , नया आधार कार्ड बनवाने के बाद यदि यह स्लिप खो जाये तो आपको बहुत परेशानी होगी ,इसलिए इस स्लिप को संभाल कर रखना चाहिए ,इसके अतिरिक्त इस स्लिप का एक उपयोग यह भी है कि यदि आपका आधार कार्ड खो जाये तो इस स्लिप की सहायता से उसको फिर से निकाला जा सकता है ।

SRN (Service Request Number): –SRN सर्विस रिक्वेस्ट नंबर एक S से सुरु होने वाली टोटल S सहित कुल 14 अंकों का नंबर होता है ,यदि आप वेबसाईट पर जाकर किसी आधार कार्ड से जुडी सर्विस जैसे पीवीसी आधार कार्ड आर्डर-Order Aadhaar PVC Card इस सर्विस का लाभ उठाते हैं ,तब आपको एक SRN संख्या प्रदान की जाती है, यदि आपकी इस सर्विस में कोई समस्या है तो आप SRN की मदद से UIDAI (Unique Identification Authority of India) से संपर्क करके समस्या का समाधान कर सकते हैं।यदि SRN संख्या खो जाती है तो आधार हेल्पलाइन में संपर्क किया जाता है ,आधार कार्ड के उस पेज पर आप SRN संख्या डालकर ही अपनी सर्विस का स्टेटस चेक कर सकते हैं ।

URN (Update Request Number): –URN अपडेट रिक्वेस्ट नंबर एक 8 अंकों का एक नंबर होता है ,यह URN संख्या आपको तब दी जाती है जब आप वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आधार कार्ड में document update करते है या इस वेबसाइट की सहायता से आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में अपना Address Update करते हैं। यह संख्या आपको मोबाइल नंबर पर भी दी जाती है ,इसलिए जब आप अपने आधार कार्ड में वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन ही किसी भी जानकारी को अपडेट करने के लिए अनुरोध करते हैं,तब यह नंबर आपके द्वारा किए गए अपडेट अनुरोध की स्थिति को ट्रैक करने में मदद करता है।

अब आप यदि तीनों संख्याओ को समझ गये है तो अब हमें आगे के सभी स्टेप को करना है –

स्टेप 3 – इनरोलमेंट संख्या भरना – अब यदि आप Enrolment ID और SRN और URN को सही से समझ गये हैं तो अब हमें यह देखना है कि हमारे पास इनमे से कौनसी संख्या है जो भी संख्या होगी उसी के अनुसार हम आगे के स्टेप करते जायेंगे ।अब मान कर चलते हैं कि हम आधार सेन्टर गये थे और हमें वहां से एक पर्ची मिली थी उस पर्ची पर सबसे उपर जो भी संख्या लिखी थी उस एनरोलमेंट संख्या को यहाँ लिखे हुए Enrolment ID– के नीचे वहां भर देना है जहाँ लिखा है कि – Enter 14 digit Enrolment Number ,।

स्टेप 4 – दिनांक भरना – अब इसी प्रकार उस पर्ची पर लिखा हुआ महिना और साल को – Select EID date वाली लाइन में भर देना होगा , महिना और साल सेलेक्ट करने का आप्शन को इसी लाइन के लास्ट में दे रखा है ,एक बॉक्स सा बना होगा जब आप उस पर ओके करते हो तो उसमे से साल और महिना सेलेक्ट करने का ऑप्शन आ जाता है ।

स्टेप 4 – समय भरना – अब इस पर्ची पर लिखा हुआ टाइम को भी -Select EID time वाली लाइन में टाइम सेलेक्ट करते हुए भर देना है ।टाइम सेलेक्ट करने का आप्शन इसी लाइन के लास्ट में एक घडी सी बनी होगी ,जब हम इस घडी पर ओके करते है तो टाइम भरने का आप्शन भी आ जाता है ।

स्टेप 4 – एक बार फिर चेक करें कि क्या सब कुछ सही से भरा जा चुका है ,जब हम Enrolment ID जब भरते हैं तो –

  • Enter 14 digit Enrolment Number-इस लाइन में 14 अंको का नंबर भर देना ।
  • Select EID date-इस लाइन में महिना और साल सेलेक्ट करते हुए भर देना ।
  • Select EID time– इस लाइन में टाइम सेलेक्ट करते हुए भर देना ।

इसी प्रकार से SRN संख्या भरें और इसी प्रकार से URN संख्या भरें ।अंतर यही रहता है कि ENROLMENT ID को छोड़ कर SRN और URN दोनों में date and time नहीं भरा जाता है संख्या लिखने के बाद सीधा कैप्चा भरा जाता है

स्टेप 5 – कैप्चा भरना –अब हमें कैप्चा में लिखे हुए अंको को भी भरना होगा और इनको उसी प्रकार से भर देना होगा जैसे ये लिखे हुए हैं ,ध्यान देने वाली बात बस यह है कि यहाँ बने इस कैप्चा में लिखे 1 से 10 तक की संख्या से कोई भी अंक और अंग्रेजी के 26 लेटर्स में से कोई भी हो सकता है इनको उसी प्रकार क्रम से एक एक करके भरना है ,जैसे ये बने हुए हैं ।

स्टेप 6 – आधार स्टेटस चेक करना – अब जैसे ही आप SUBMIT पर ओके करते हो तो आपके सामने इसके नीचे ही आपके आधार कार्ड का स्टेटस लिखा हुआ आ जायेगा ।इसे पढ़ लेना और चेक कर लेना कि आपके आधार कार्ड की क्या स्थिति है ।check aadhaar update status online

सबमिट होने के बाद डॉक्यूमेंट अपडेट होने में लगने वाला समय-Aadhaar document update online time

आधार कार्ड अपडेट कितने दिन में हो जाता है? इस समय को सही से बताया नहीं जा सकता है ,यदि समूर्ण प्रोसेस सही सही किया गया है और सही और स्पष्ट डॉक्यूमेंट अपलोड किये गये हों, तो 3 दिन से लेकर 10 दिन या अधिकतम 30 दिन तक के बीच में कभी भी डॉक्यूमेंट अपडेट हो जाता है। वैसे आपके आधार लिंक नंबर पर aadhaar online address update का मैसेज भी आ जाता है ।जिसमे success या reject होने का मैसेज लिखा होता है ।

आधार कार्ड अपडेट हो गया है कैसे पता चलेगा?

जब आप स्टेटस चेक करते हैं तो आपको स्टेटस ओके करते ही नीचे लिखा आ जायेगा कि अपडेट हुआ है या नहीं , रिजेक्ट होने का कारण भी लिखा आ जाता है , इसके अतिरिक्त आपके पास एक मैसज भी आ जाता है कि success या reject हुआ है ।किन्तु यदि रिजेक्ट हो जाये तो आपको डॉक्यूमेंट अपडेट करने का प्रोसेस फिर से करना होता है ।

यदि success हुआ है तो आपको अपना आधार कार्ड फिर से डाउन लोड करना पड़ता है,क्योंकि एड्रेस चेंज होने के बाद पुराना आधार कार्ड किसी काम का नहीं रहेगा, नया आधार कार्ड कैसे डाउनलोड किया जाता है ,इसका प्रोसेस जानने हेतू आपको हमारी यह पोस्ट अवश्य ही पढना चाहिए –click here

मुझे आशा है कि आपको हमारी पोस्ट check aadhaar update status online ,आधार कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? पसंद आयी होगी ,यह भी आशा है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। यदि आप इस लेख से सम्बंधित और भी कुछ जानना चाहते हैं? तो हमें अवश्य ही कमेन्ट करें।आपकी कोई भी सहायता करने में हमें ख़ुशी होगी।पोस्ट अच्छी लगे तो इसे शेयर भी कीजियेगा ।

अपने आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट करें घर बैठे ही सरलता से और मिनटों में।-click here

आधार सेंटर पर किस काम के कितने पैसे लगते हैं? जानें सही फीस।-click here

आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना क्या होता है और यह क्यों आवश्यक होता है?-click here

यदि आपको आधार कार्ड से जुडी किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो आप UIDAI की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

Toll free :1947 email id-lhelp@uidai.gov.in

आधार कार्ड और uidai से सम्बंधित सभी विषय को विस्तार पूर्वक जानने हेतू हमने एक और पोस्ट लिखी है उस पोस्ट को एक बार अवश्य पढ़े ,हमें इतना विश्वास है कि उस पोस्ट पर आधार कार्ड से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी आपको मिल जाएँगी ।उन सभी उपयोगी पोस्ट पर जाने हेतू यहाँ क्लिक करें ।

74 / 100 SEO Score

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *