Menu

Aadhaar document update online,अपने आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट करें घर बैठे ही सरलता से और मिनटों में।

Table of contents

Aadhaar document update online -क्या आपका आधार कार्ड का पता या अन्य डॉक्यूमेंट्स पुराने हो चुके हैं? क्या आपको आधार कार्ड में कोई बदलाव करवाना है?।क्या आप जानते हैं कि आप अपने आधार कार्ड को घर बैठे ही अपडेट कर सकते हैं? जी हाँ, यह बिल्कुल संभव है। इस पोस्ट में, हम आपको बताएंगे कि आप अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट्स को कैसे अपडेट कर सकते हैं।document update in aadhaar in hindi

निवेदन- मैंने यह पोस्ट इस प्रकार लिखी है कि पहली बार डॉक्यूमेंट अपडेट करने वाला भी इस पोस्ट के माध्यम से ही अपने आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट कर जाएगा. इसलिए यह पोस्ट आपको कुछ अधिक लम्बी लग सकती है।कारण यह है कि मैंने इस पोस्ट में उन सभी संभावित कारणों को समझाने की कोशिश की है जो आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने हेतू आवश्यक होते हैं ,यदि आप आधिक समझदार हैं तो इस पोस्ट के जिन पॉइंट को आप पहले से ही जानते हो उन पॉइंट को पढ़े बिना ही छोड़ सकते हो ।

आधार कार्ड हमारे लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है।आधार कार्ड हमारे लिए सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि यह हमारे कई महत्वपूर्ण कामों से जुड़ा हुआ है।आधार कार्ड अपडेट करने से आपके कई काम आसान हो सकते हैं। चाहे आप नौकरी लगवाना चाहते हों, बैंक खाता खुलवाना हो या फिर कोई सरकारी योजना का लाभ उठाना हो,इसलिए अपडेटेड किया हुआ आधार कार्ड आपके लिए वरदान ही साबित हो सकता है।

Aadhaar document update online document update in aadhaar in hindi Update Your Aadhaar Update Aadhar card online Aadhaar document update online document update in aadhaar document update in aadhaar status Check Aadhaar Update Status What is document update in Aadhaar? Learn how to Upload ID/Address Proof documents online at myAadhaar portal What documents are required for Aadhar card update? How to Update Aadhaar Card Online for Free? How can I update my Aadhaar card without proof? document update in aadhaar means Aadhaar supporting documents pdf
Aadhaar document update online,अपने आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट करें घर बैठे ही सरलता से और मिनटों में।

How to Update Aadhaar Card Online for Free?

हम आपको यह सूचित करना चाहते हैं कि एड्रेस अपडेट करना और एड्रेस चेंज करना दोनों अलग अलग कार्य हैं ,किन्तु ध्यान रहे कि दोनों ही प्रोसेस को करने में डॉक्यूमेंट एक जैसे ही लगते हैं किन्तु दोनों का प्रोसेस अलग अलग रहता है, इसलिए आपको हमारी यह पोस्ट हमारी एक दूसरी पोस्ट जिसमे हमने आधार कार्ड में एड्रेस चेंज करने का प्रोसेस बताया है उस जैसी दिखाई दे सकती है ,किन्तु इस पोस्ट में हमने केवल एड्रेस अपडेट करने का प्रोसेस बताया है ।

परन्तु जो जानकारी एड्रेस अपडेट और एड्रेस चेंज करने में एक जैसी होती हैं वो जानकारी इस पोस्ट में भी समझना अति आवश्यक था,इसलिए उस पोस्ट की वह जानकारी को भी इस पोस्ट में जगह दी गयी है ।

किन्तु यदि आप अपने आधार कार्ड में एड्रेस चेंज करने का प्रोसेस भी जानना चाहते है ,तो आपको हमारी वह पोस्ट भी अवश्य ही देखना चाहिए,उस पोस्ट में हमने एड्रेस चेंज करने में लगने वाले डॉक्यूमेंट की जानकारी और ये डॉक्यूमेंट आप कैसे तैयार करा सकते हो ,सभी आवश्यक जानकारी आपको उस पोस्ट में ही मिल जाएगी –click here

आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट-Aadhaar supporting documents list

यदि आपको यह जानकारी चाहिए कि आधार कार्ड अपडेट करने हेतू वो कौन कौन से आवश्यक डॉक्यूमेंट हैं ,जो UIDAI की ओर से मान्य हैं, उन सभी डॉक्यूमेंट की सम्पूर्ण लिस्ट जानने के लिए इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें –click here

कृपया ध्यान दें-

सबसे पहला कार्य डिटेल मैचिंग करना- यदि आपने आवश्यक डाक्यूमेंट पर आधारित यह महत्वपूर्ण पोस्ट पढ़ ली होगी तो आपके अब सब कुछ समझ आ गया हो कि आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना क्यों आवश्यक है ,और कौन कौन से document update हेतू आवश्यक होते हैं , और यदि आपके पास इस समय आधार कार्ड में दिए गये आपके नाम ,उम्र ,लिंग ,और आपके पते से मैचिंग हुआ इनमे से कोई भी एक डॉक्यूमेंट उपलब्ध हैं।

तभी Aadhaar document update online हेतू आगे की ऑनलाइन प्रक्रिया को किया जा सकता है अन्यथा नहीं ? किन्तु फिर भी यदि आप अपने आधार कार्ड से बिना मैचिंग किये डॉक्यूमेंट अपलोड करते हो तो वो रिजेक्ट ही होंगे ।Update Your Aadhaar

डॉक्यूमेंट और आधार कार्ड में कौन-कौनसी डिटेल मैच होना चाहिए- आपके आधार कार्ड में दिया गया रिकार्ड जैसे कि नाम ,उम्र ,लिंग ,पता ,फोटो ,पता और आपके पास उपलब्ध वो डॉक्यूमेंट जिसको आप Update Aadhar card online हेतू यूज करना चाहते हो ,उस डॉक्यूमेंट में दिया गया आपका नाम ,उम्र ,लिंग ,पता और फोटो -एक ही जैसे रिकार्ड के होने चाहिए उनमे कोई भी स्टेप भिन्न नहीं दिखाई देना चाहिए ,जैसे कि आधार और आपके उस डॉक्यूमेंट में नाम अलग-अलग नहीं होना चाहिए ,आपका सरनेम भी आधार और डॉक्यूमेंट में एक ही होना चाहिए ,यहाँ तक कि नाम की स्पेलिंग एक ही होना चाहिए ,उम्र में भिन्नता ना हो ,पता भी एक ही होना चाहिए ।

क्या करें यदि सभी डिटेल मैच नहीं हो रही हो – आपके पास जो आधार कार्ड है यदि वह आपके डॉक्यूमेंट से मैचिंग नहीं है ,कहने का अर्थ यही है कि यदि आपका नाम ,उम्र ,लिंग ,पता और फोटो मिसमैच तो पहले अपना आधार कार्ड सही करवाना होगा,आधार कार्ड को सही कैसे किया जाता इसके लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट आवश्यक होते है, इसमें कितना समय लगता है और क्या फ़ीस लगती है , पूरा प्रोसेस समझने हेतू हम आपके लिए एक पोस्ट जल्दी ही लेकर आएंगे ।

यदि आपके पास आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने हेतू uidai लिस्ट में से एक भी डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं है तो –जहां आप रह रहे है यहाँ के एड्रेस का आपके पास कोई भी डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं है तो कुछ डॉक्यूमेंट की लिस्ट है जो तैयार किये जा सकते हैं ,हमने एक और पोस्ट लिखेंगे जिसमे उन सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को तैयार करने का प्रोसेस समझाया जायेगा जो आपके आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने हेतू काम आयेंगे और आसानी से तैयार किये जा सकते हैं –

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया-how to Upload ID/Address Proof documents online

निवेदन – किसी भी स्टेप को करने से पहले प्रत्येक स्टेप दो बार अवश्य पढ़ ले या सबसे अच्छा प्रोसेस यह रहेगा कि आप एक दुसरे पेज पर आधार कार्ड की वेबसाईट खोल कर रखें और सभी स्टेप को साथ साथ करते हुए चलेंगे तो आप आसानी से अपना डॉक्यूमेंट अपडेट कर पाओगे ।

अपलोड किये जाने वाले डॉक्यूमेंट सेव करना – सबसे पहले तो आपको उन डॉक्यूमेंट को स्कैन कर लेना है,जो आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए अपलोड किये जाने हैं और फिर उस डॉक्यूमेंट को pdf में सेव कर देना,ध्यान रहे कि ये pdf 2 mb से कम ही रहना चाहिए । ये भी ध्यान रहे कि उसी नाम से ही सेव करना है जिस नाम का वो डॉक्यूमेंट है वो नाम देकर सेव कर लेना है,जैसे राशन कार्ड है तो राशन कार्ड नाम से ,मार्क शीट है तो मार्क शीट नाम से सेव करना चाहिए ।

वेबसाईट खोलें – UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जब आप पहुँचते हैं तो आपको भाषा चुनने के लिए बोला जायेगा ,कोई एक पसंद की भाषा चुने के बाद आपको कुछ आप्शन दिखाई देंगे उनमे से सबसे पहला ऑप्शन ‘My Aadhaar’ विकल्प पर जब आप रुकते है तो एक नीचे एक लिस्ट खुलती है लिस्ट उस लिस्ट में से document update (दस्तावेज अद्यतन) पर ओके करें या फिर इस लिंक पर ओके करें- https://myaadhaar.uidai.gov.in/ -और वेबसाईट ओपन होने के बाद यहाँ पर बने पहले ही आप्शन document update पर ओके करें ।

आधार कार्ड लॉग इन करना – जब आप document update ऑप्शन पर ओके करते हैं तो एक पेज खुलेगा ,इस पेज पर कुछ आप्शन दिखाई देंगे,उन सभी आप्शन में से आपको click to submit पर ओके करना है, ओके करते ही एक पेज और खुलेगा ,जहाँ आपको आधार कार्ड नंबर भरने के लिए बोला जायेगा ,आधार कार्ड नंबर भरने के बाद ,और नीचे की लाइन के कप्चा नंबर को भरने के बाद ,login with otp पर ओके कर दीजिये। आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक otp जायेगा,otp भर दीजिये और login कीजिये ।

आधार कार्ड की डिटेल मैच करना – लॉग इन करते ही uidai की तरफ से एक सुझाव लिखा एक पेज खुलेगा उसे पढ़िए और click here जहाँ लिखा रहेगा वहां ओके कर दीजिये और फिर next कर दीजिये ,next करते ही आपके आधार कार्ड की सभी डिटेल लिखी आ जाएँगी ,जैसे आपका नाम ,जेंडर ,उम्र ,पता । यदि नाम ,जेंडर ,उम्र ,पता सब आपके उस अपलोड किये जाने वाले डॉक्यूमेंट से मैचिंग है तो सभी डिटेल के नीचे लगा tik को ओके करना है,और फिर next पर ओके करके आगे बढ़ जाना है ।

कृपया ध्यान दें –

यहाँ पर दिखाई देने वाली एक भी डिटेल यदि आपके उस डॉक्यूमेंट से मैच नहीं करती हैं ,जो आप अपलोड करने वाले हो तो आपको आगे का कोई भी स्टेप ओके नहीं करना है और यही रुक जाना है ,यदि फिर भी बिना मैचिंग के डॉक्यूमेंट अपलोड करते हो तो आपका डॉक्यूमेंट UIDAI की ओर से रिजेक्ट कर दिया जायेगा ।

सेव किये गये डॉक्यूमेंट अपलोड करना- यदि आपके डॉक्यूमेंट मैचिंग हो जाते तो अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उस पेज पर ही आपको अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे ,इस पेज पर please upload proof of identity (POI) document जहाँ लिखा है ,ठीक इसके नीचे ही डॉक्यूमेंट की लिस्ट select करने के लिए बोला जा रहा है , इस लिस्ट में से ध्यान पूर्वक वो डॉक्यूमेंट आप्शन का नाम निकालना है जिस नाम का डॉक्यूमेंट आपके पास स्कैन हुआ रखा है ,ठीक वही मैचिंग नाम मिलते ही उस पर ओके कर देना है ।अब आपको नीचे लिखे view detail and upload document पर ओके करना है,ओके करते ही आपके कम्प्यूटर या मोबाइल की मेमोरी फाइल दिखने लगेगी, इसलिए अब आपको उस सेव किये डॉक्यूमेंट तक पहुंचना होगा और सेव किया वह pdf दिखते ही उस पर ओके करना है ,जैसे ही आप ओके करते हो आपकी pdf यहाँ अपलोड होने लगेगी ।

इसी प्रकार अब आपको नीचे लिखा please upload proof of address( POA ) document के प्रोसेस को दोहराना है, इसमें भी इसी प्रकार डॉक्यूमेंट की लिस्ट select करने के लिए बोला जा रहा है ,उसी प्रकार इस लिस्ट में से ध्यान पूर्वक वो डॉक्यूमेंट आप्शन का नाम निकालना है जिस नाम का डॉक्यूमेंट आपके पास स्कैन हुआ रखा है ,ठीक वही मैचिंग नाम मिलते ही उस पर ओके कर देना है ।अब आपको ठीक वही पीछे वाला प्रोसेस करते हुए , उसी सेव document pdf फाइल को निकाल कर फिर से अपलोड कर देना है।मतलब एक ही डॉक्यूमेंट दो बार अपलोड करना है ।

कृपया ध्यान दें-

सही नाम और स्पष्ट डॉक्यूमेंट अपलोड किये जाएँ – ध्यान देने वाली बात यह है कि आपने जो डॉक्यूमेंट अपने मोबाइल में सेव करके रखा हुआ है उसी के अनुसार ही डॉक्यूमेंट अपलोड करें – proof of identity (POI) document और proof of address( POA ) document की लिस्ट select करते समय यदि आप किसी और डॉक्यूमेंट को select कर लेते हो ,तो आपका upload document को UIDAI की ओर से रिजेक्ट कर दिया जायेगा ,इसलिए उस लिस्ट में से वही डॉक्यूमेंट select करे जिस नाम का डॉक्यूमेंट आपके पास आपके कम्प्यूटर या मोबाइल में pdf बना कर रखा हुआ है ।राशन कार्ड है तो राशन कार्ड नाम से ,मार्क शीट है तो मार्क शीट नाम से लिस्ट में नाम खोजना चाहिए ।

वैसे आपके लिए अतिरिक जानकारी यह भी है कि proof of identity (POI) document और proof of address( POA ) document दोनों के लिए अलग अलग नाम के डॉक्यूमेंट अपलोड किये जा सकते हैं ,यदि ये अलग अलग डॉक्यूमेंट आपके पास हैं तो ,अलग अलग डॉक्यूमेंट अपलोड किये जा सकते हैं इन सभी डॉक्यूमेंट की लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

स्लिप सेव करना – जब दोनों प्रकार के डॉक्यूमेंट अपलोड हो जाएँ तो नीचे लगा टिक ओके करके next पर ओके करके आगे बढ़ जाना है ,जैसे ही आप आगे बढ़ते हैं तो SUCCESS लिखा एक पेज खुलेगा ,इसमें जहाँ download acknowledgment लिखा रहेगा वहां पर ओके कर देना है , ओके होते ही सेव करने के लिए बोला जायेगा ,अब इस स्लिप को अपने कम्प्यूटर या मोबाइल के किसी फोल्डर में सेव कर लेना है।

यह स्लिप बाद में check status हेतू काम आयेगी ।जब आपको यह देखना हो कि आपके इस document update के कार्य का क्या हुआ है और यदि आपको इस कार्य का स्टेटस चेक करना हो ।

Check Aadhaar Update Status- यह आधार स्टेटस कैसे चेक किया जाता है इसकी जानकारी आगे इसी पोस्ट में दे दी गयी है ।यह पोस्ट पूरा पढेंगे तो आपको आधार स्टेटस चेक करने का प्रोसेस भी समझ आ जायेगा ।

ऑनलाइन प्रोसेस में ध्यान देने योग्य बातें –

document update in aadhaar status :आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन की गई कॉपी ही अपलोड करें। सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट सही और स्पष्ट होने चाहिए। साफ़ सुथरे डॉक्यूमेंट ही अपलोड करें नहीं तो रिजेक्ट हो सकते हैं।UIDAI द्वारा प्रदान लिस्ट के अनुसार ही डॉक्यूमेंट अपलोड करें ,अपलोड की की जाने वाली जानकारी को एक बार चैक करें और सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही हों । सफलतापूर्वक करने के बाद आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा।इस कार्य करने के कुछ दिनों बाद इस नंबर को वेबसाईट पर डालकर इस ऑनलाइन प्रोसेस का स्टेटस चेक किया जा सकता है ।

इस ऑनलाइन प्रोसेस को समझने के लिए आप इस यूट्यूब वीडियो को देख सकते हैं –click here

आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया-how to Upload ID/Address Proof documents offline

निकटतम आधार केंद्र पर जाएं: अपने निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जाएं।आधार अपडेट/सुधार फॉर्म भरें।अपडेट के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की मूल और फोटोकॉपी साथ ले जाएं।फॉर्म और डॉक्यूमेंट जमा करें।कुछ मामलों में, बायोमेट्रिक सत्यापन आवश्यक हो सकता है। आपको एक स्लिप दी जाएगी जिसमें Enrolment id नंबर होगा ।

किसी आधार सेंटर पर जाने से पहले आपके पास कौन कौन से संभावित डॉक्यूमेंट होने आवश्यक होने चाहिए ,जिससे कि आपको बार बार वापस न आना पड़े ,जानने के लिए आपको हमारी पोस्ट इस पोस्ट को पढना चाहिए –click here

सबमिट होने के बाद डॉक्यूमेंट अपडेट होने में लगने वाला समय-Aadhaar document update online time

आधार कार्ड अपडेट कितने दिन में हो जाता है?इस समय को सही से बताया नहीं जा सकता है ,यदि समूर्ण प्रोसेस सही सही किया गया है और सही और स्पष्ट डॉक्यूमेंट अपलोड किये गये हों, तो 3 दिन से लेकर 10 दिन या अधिकतम 30 दिन तक के बीच में कभी भी डॉक्यूमेंट अपडेट हो जाता है। वैसे आपके आधार लिंक नंबर पर document update in aadhaar का मैसेज भी आ जाता है ।जिसमे success या reject होने का मैसेज लिखा होता है ।

आवेदन की स्थिति की जाँच -Check Aadhaar Update Status

document update in aadhaar statusआधार कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? आपने अपना नया आधार कार्ड बनवाया हो या उसमे कोई अपडेट कार्य कराया हो ,पीवीसी कार्ड मंगवाया हो ,सभी प्रकार के आवेदन की स्थिति की जाँच करने का प्रोसेस एक ही होता है ,सम्पूर्ण प्रोसेस जानने के लिए आपको हमारी इस पोस्ट पर जाना चाहिए –click here

आधार कार्ड अपडेट हो गया है कैसे पता चलेगा?

जब आप स्टेटस चेक करते हैं तो वहां सभी डिटेल भरने के बाद और फिर ओके करते ही नीचे लिखा आ जायेगा कि अपडेट हुआ है या नहीं , रिजेक्ट होने का कारण भी लिखा आ जाता है, इसके अतिरिक्त आपके पास एक मैसज भी आ जाता है कि success या reject हुआ है।किन्तु यदि रिजेक्ट हो जाये तो पहले आपको ध्यान से स्टेटस पढना चाहिए कि रिजेक्ट होने का क्या कारण है और उसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपडेट करने का यह प्रोसेस फिर से करना होगा ।फिर से अपडेट करने हेतू सभी स्टेप यही रहेंगे जो इस पोस्ट में आपको समझाए गये हैं ।

यदि आपको आधार कार्ड से जुडी किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो आप UIDAI की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

Toll free :1947 email id-lhelp@uidai.gov.in

मुझे आशा है कि यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। यदि आप इस लेख से सम्बंधित और भी कुछ जानना चाहते हैं? तो हमें अवश्य ही कमेन्ट करें ।आपकी कोई भी सहायता करने में हमें ख़ुशी होगी ।पोस्ट अच्छी लगे तो इसे शेयर भी कीजियेगा ।

आधार कार्ड से सम्बंधित किसी भी विषय को विस्तार पूर्वक जानने हेतू हमने एक और पोस्ट लिखी है उस पोस्ट को एक बार अवश्य पढ़े ,हमें इतना विश्वास है कि उस पोस्ट पर आधार कार्ड से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी आपको मिल जाएँगी ।उस उपयोगी पोस्ट पर जाने हेतू यहाँ क्लिक करें ।

82 / 100 SEO Score

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *