Menu

pan card

Table of contents

आज ही घर बैठे बनवाएं अपना पैन कार्ड-Apply for PAN Card Online

पैन कार्ड सिर्फ पैसों के लेन-देन के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में एक बेहद मजबूत और सरकारी तौर पर मान्य ‘पहचान पत्र’ (Identity Proof) के रूप में भी काम करता है।

आज के समय में पैन कार्ड सिर्फ एक प्लास्टिक का कार्ड नहीं है, बल्कि आपके बैंक खाते से लेकर आपके बच्चों के भविष्य और आपके हर छोटे-बड़े सपने को सच करने की पहली सीढ़ी बन चुका है। आज अधिकतर सरकारी कार्यो में पैन कार्ड अनिवार्य रूप से देना पड़ता है और बैंक के अधिकतर कार्यो में भी पैन कार्ड देना अति आवश्यक है ।

How to Apply Pan Card Online: किन्तु अधिकतर लोग आधी -अधूरी जानकारी के कारण पैन कार्ड बनवाने के लिए इधर उधर चक्कर काट-काट कर या ऑनलाइन जानकारी देख देख कर परेशान हो जाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि PAN Card apply online करते समय एक छोटी सी गलती की वजह से पैन कार्ड रिजेक्ट हो जाता है ,या इसका ऑनलाइन प्रोसेस सही नहीं हो पाता है और जिससे पैन कार्ड अप्लाई ही नहीं हो पायगा, इसीलिए बिना पैन कार्ड के आपके सभी आवश्यक काम बीच में ही अटक जाते है।

New PAN Card apply online: हम बहुत अच्छी तरह समझते हैं कि आपका समय और आपका पैसा बहुत कीमती है। इसीलिए,अब आपको कहीं भी भटकने या किसी भी बात की चिंता करने की कोई आवश्यकता ही नहीं है।क्योंकि अब आप हमारे द्वारा भी अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं ,आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है,आप अपने घर बैठे हुए ही अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं ,किन्तु यदि आप हमसे नजदीक हैं तो आप हमारे जन सेवा केंद्र csc पर आ सकते हो ।हमारे जन सेवा केंद्र पर ऑनलाइन कार्यो से जुड़े और भी बहुत से कार्य किये जाते हैं , जैसे आधार कार्ड ,पैन कार्ड ,वोटर कार्ड ,आयुष्मान कार्ड ,राशन कार्ड ,बिजली बिल ,लाइसेंस ,पासपोर्ट आवेदन ,msme ,आदि कार्य किये जाते हैं ।

पैन कार्ड pan card बनवाने के लिए आपको क्या करना है -PAN Card Kaise Banaye 2026

PVC PAN card apply online- आप भारत के किसी भी कोने से हों हमारे द्वारा पैन कार्ड बनवाने के लिए केवल अपने आवश्यक डॉकोमेंट को ही हमें भेजना है और आपका पैन कार्ड पूरी तरह सुरक्षित और सही तरीके से अप्लाई करने का कार्य हम करेंगे।आपका पैन कार्ड अप्लाई भी किया जायेगा साथ ही आपका पैन कार्ड पोस्ट आफिस के माध्यम से आपके होम एड्रेस पर भेजा जाता है, इसीलिए कृपया अपना होम एड्रेस पिन कोड सहित और सही सही भेजें क्योंकि पैन कार्ड उसी एड्रेस पर भेजा जाता है जो एड्रेस आप हमें देंगे ।

कृपया ध्यान दें – हम पैन कार्ड बनाने के लिए आपसे आधार या बैंक से जुडा कोई भी ओटीपी नहीं लेंगे ,क्योंकि कस्टमर का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी कमाई है! आप चाहें तो हमारे जन सेवा केंद्र पर आकर संपर्क कर सकते हैं ।

Apply Online for New PAN Card or Corrections in PAN Card Pan Card Apply Online | How to Apply Pan Card Online Online PAN Card Services Apply for PAN Card Online | Income Tax India Instant e-PAN New PAN Card apply online | PAN Card Kaise Banaye 2026 PAN Card apply online PVC PAN card apply online E PAN card apply PAN card apply online with Aadhaar card
Apply Online for New PAN Card or Corrections in PAN Card -आज ही घर बैठे बनवाएं अपना पैन कार्ड

घर बैठे पैन कार्ड अप्लाई Pan Card aply करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को देखें-Apply Online for New PAN Card or Corrections in PAN Card

कृपया ध्यान दें – पैन कार्ड बनवाने के लिए आप घर बैठे केवल निचे दिए गये अपने आवश्यक डाक्यूमेंट हमें भेजें और बाकी सब कुछ हम पर छोड़ दें क्योंकि हम पैन कार्ड बनाने के लिए आपसे कोई भी otp नहीं लेंगे।आपको अपने सभी डॉक्यूमेंट और अपना पूरा होम एड्रेस पिन कोड सहित – whatsaap, टेलीग्राम या ईमेल पर भेजना होगा । डॉक्यूमेंट भेजने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

अपने माता पिता का नाम ,अपना होम एड्रेस पिनकोड सहित , एक साफ फोटो ,दोनों साइड से आधार कार्ड ,पढ़े लिखे हैं तो सिग्नेचर भेजना होगा,और एक मोबाइल नंबर ।

डॉक्यूमेंट भेजते समय आधार कार्ड के साथ जन्म तिथि date of birth (DOB) Proof के लिए नीचे दी गई सूची में से कोई भी एक डाक्यूमेंट भेजना होगा ।ध्यान रहे आधार कार्ड के साथ इनमे से केवल कोई भी एक डोक्युमेंट भी भेजना होगा ।क्योंकि आधार कार्ड केवल ID Proof (पहचान प्रमाण) और Address Proof (पता प्रमाण) के लिए ही मान्य है ।

मान्य DOB प्रूफ डाक्यूमेंट :
• जन्म प्रमाण पत्र, • पासपोर्ट, • ड्राइविंग लाइसेंस, • वोटर आईडी कार्ड, • मूल निवास प्रमाण पत्र, • विवाह प्रमाण पत्र, • 10वीं की मार्कशीट, • सरकारी पहचान पत्र, • CGHS कार्ड, • ECHS कार्ड, • मजिस्ट्रेट शपथ पत्र, • ABHA कार्ड, • आयुष्मान कार्ड, • ई-श्रम कार्ड ।

नोट : यदि आपके पास इनमे से कोई भी डोक्युमेंट नहीं है तो हम इनमे से कुछ डोक्युमेंट तैयार भी करा देते हैं ।

फोटो भेजने के नियम | Photo Guidelines

निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें |

  • फोटो सेल्फी वाला न हो और फोटो किसी दुसरे ने सामने से लिया हो | Face must be front-facing.
  • ब्लैक एंड व्हाइट फोटो नहीं होना चाहिए | No black and white photos.
  • फोटो का बैकग्राउंड प्लेन होना चाहिए | Background should be plain.
  • महिला के कान ढके न हों | Ears should not be covered.
  • आँखें सीधे कैमरे की ओर हो | Eyes should look directly at the camera.
  • फोटो स्कैन किया हुआ न हो | No scanned photos allowed.
  • सर पर कोई टोपी न हो | No cap or hat on the head.
  • आँखों पर चश्मा न हो | No glasses should be worn.
  • फोटो की गुणवत्ता उच्च हो | Photo quality should be high.
  • स्टेपलर की पिन न लगी हो | No stapler pin marks.
  • फोटो मुड़ी हुई न हो | No creased or folded photos.
  • कोई निशान न हो | No marks (pen, pencil, ink, etc.) on the photo.
  • चेहरे पर परछाई न हो | No shadows on the face.
  • जन्मतिथि या नाम नहीं लिखा होना चाहिए | No date of birth or name should be written.

पैर से लेकर सर तक का फोटो मत भेजें केवल पेट से ऊपर का ही फोटो खींच कर भेजें , पैन कार्ड के लिए केवल वही फोटो मान्य होगा जिसमें चेहरे के सभी अंग स्पष्ट रूप से दिखाई दें। where all facial features are clearly visible photos will be accepted.(Eyes, nose, ears, mouth, neck, and excellent photo quality.)

ध्यान रहे : यदि आप अपने पैन कार्ड में कोई भी सुधार करना चाहते हो जैसे नाम ,उम्र ,सिग्नेचर ,पिता का नाम ,मोबाइल नम्बर ,एड्रेस और यदि आपका पैन कार्ड पहले से बना है लेकिन वह खो गया है और आप फिर से नया पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो तब भी आप हमें ऊपर दिए गये सभी डॉक्यूमेंट ही भेजना होगा और साथ में पैन कार्ड नंबर भेजना होगा ,लेकिन यदि पैन कार्ड नंबर भी खो गया है तो भी हमें केवल ऊपर दिए गये सभी डॉक्यूमेंट भेजना होगा ।

नोट : यदि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो हमारे यहाँ आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक भी किया जाता है ।

सबसे अवश्यक बात यह भी है कि हमारे द्वारा अपने निजी पैन कार्ड के साथ साथ आप किसी भी कंपनी ,फर्म ,ट्रस्ट ,संस्था ,एनजीओ आदि का पैन कार्ड भी अप्लाई करा सकते हो ।

पैन कार्ड क्यों अति आवश्यक है?

पहचान पत्र (ID Proof) के रूप में पैन कार्ड :

  • सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में मान्य: चाहे आपको सिम कार्ड (Sim Card) लेना हो, किसी सरकारी ऑफिस में एंट्री करनी हो, या किसी प्राइवेट कंपनी में अपनी पहचान हेतू —पैन कार्ड हर जगह 100% मान्य है।
  • सफर के दौरान (यात्रा में): भारतीय रेलवे (Train) में सफर करते समय या हवाई जहाज (Flight) की यात्रा के दौरान टिकट के साथ पहचान दिखाने के लिए पैन कार्ड को एक वैलिड ओरिजिनल आईडी माना जाता है।
  • नौकरी जॉइन करते समय: जब भी कोई नई नौकरी (Job) मिलती है, चाहे वो सरकारी हो या प्राइवेट, कंपनी बैकग्राउंड वेरिफिकेशन और एम्प्लॉई आईडी बनाने के लिए सबसे पहले पैन कार्ड मांगती है।
  • उम्र के साक्ष्य हेतू (Age Proof): पैन कार्ड पर व्यक्ति की जन्मतिथि (Date of Birth) साफ-साफ लिखी होती है। इसलिए इसे भारत सरकार द्वारा एक आधिकारिक ‘आयु प्रमाण पत्र’ भी माना जाता है।
  • अन्य सरकारी डॉक्यूमेंट बनवाने में सहायक : अगर आपके पास पैन कार्ड है, तो इसकी मदद से आप अपना पासपोर्ट (Passport), वोटर आईडी (Voter ID), या ड्राइविंग लाइसेंस (DL) जैसे अन्य बड़े सरकारी डॉक्युमेंट बहुत आसानी से अप्लाई कर सकते हैं, क्योंकि यह आपकी पहचान को प्रमाणित कर देता है।

पैन कार्ड (PAN Card) आज के समय में सिर्फ टैक्स भरने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि भारत में किसी भी बड़े वित्तीय (Financial) और सरकारी काम को पूरा करने के लिए अति आवश्यक कानूनी डॉक्यूमेंट भी बन चुका है।अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तो आपके बहुत से सरकारी और गैर-सरकारी काम बीच में ही अटक सकते हैं।

यहाँ उन मुख्य सरकारी और वित्तीय कार्यों की लिस्ट दी गई है जहाँ पैन कार्ड पूरी तरह अनिवार्य (Mandatory) है:

1. बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं (Banking & Finance)

  • नया बैंक खाता खुलवाने के लिए: किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में रेगुलर सेविंग या करंट अकाउंट खुलवाने के लिए पैन कार्ड अति आवश्यक है (जनधन खाते को छोड़कर)।
  • बड़ी नकदी (Cash) जमा करने पर: अगर आप बैंक में एक दिन में ₹50,000 या उससे ज्यादा कैश जमा करते हैं, तो पैन कार्ड देना अनिवार्य है।
  • फिक्स्ड डिपॉजिट (FD): बैंक या पोस्ट ऑफिस में ₹50,000 से अधिक की एफडी (Fixed Deposit) कराने पर।
  • लोन और क्रेडिट कार्ड: होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने के लिए बैंक सबसे पहले आपका पैन कार्ड और सिबिल (CIBIL) स्कोर मांगते हैं।

2. टैक्स और सरकारी रिटर्न (Taxation)

  • ITR दाखिल करना: इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरने के लिए पैन कार्ड सबसे पहला और अनिवार्य डॉक्यूमेंट है। इसके बिना आप टैक्स नहीं भर सकते।
  • TDS क्लेम करने के लिए: अगर आपका कहीं टीडीएस (Tax Deducted at Source) कटा है और आप उसका रिफंड वापस पाना चाहते हैं, तो पैन कार्ड के बिना वह रिफंड नहीं मिलेगा।

3. संपत्ति और वाहन की खरीद-बिक्री (Property & Vehicles)

  • प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री: ₹10 लाख से अधिक मूल्य की किसी भी अचल संपत्ति (जमीन, मकान, दुकान) को खरीदने या बेचने पर रजिस्ट्री के समय पैन कार्ड अनिवार्य है।
  • वाहन खरीदना या बेचना: साइकिल या टू-व्हीलर को छोड़कर, कोई भी फोर-व्हीलर (कार, कमर्शियल वाहन आदि) खरीदने या बेचने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य होता है।

4. निवेश और शेयर बाजार (Investments)

  • डीमैट अकाउंट (Demat Account): शेयर मार्केट में पैसा लगाने, म्यूचुअल फंड खरीदने या डीमैट अकाउंट खुलवाने के लिए पैन कार्ड 100% अनिवार्य है।
  • बड़ा निवेश: एक बार में ₹50,000 से अधिक का म्यूचुअल फंड, बॉन्ड या सरकारी सिक्योरिटीज खरीदने पर।

5. अन्य महत्वपूर्ण सरकारी और व्यावसायिक कार्य

  • बिजनेस रजिस्ट्रेशन और GST: अगर कोई नया बिजनेस शुरू कर रहा है, फर्म रजिस्टर करवा रहा है या GST नंबर के लिए अप्लाई कर रहा है, तो पैन कार्ड अनिवार्य है।
  • विदेशी मुद्रा और विदेश यात्रा: विदेश यात्रा के लिए हवाई टिकट बुक करने या ₹50,000 से अधिक की विदेशी मुद्रा (Foreign Currency) खरीदने या एक्सचेंज करने के लिए।
  • होटल का बड़ा बिल: किसी भी होटल या रेस्तरां में एक बार में ₹50,000 से अधिक का कैश भुगतान करने पर।

पैन कार्ड के सभी लाभ और आवश्यक कार्यों की अधिक जानकारी के लिए आप इनकम टैक्स विभाग में भी संपर्क कर सकते हो – visit portal

मुझे आशा है कि यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। यदि आप हमारे इस लेख आज ही घर बैठे बनवाएं अपना पैन कार्ड-Apply for PAN Card Online से सम्बंधित और भी कुछ जानना चाहते हैं? या आपको Online PAN Card Services या New PAN Card apply online | PAN Card Kaise Banaye | Income Tax India की कोई जानकारी चाहिए तो हमें अवश्य ही कमेन्ट करें ।आपकी कोई भी सहायता करने में हमें ख़ुशी होगी ।पोस्ट अच्छी लगे तो इसे शेयर भी कीजियेगा ।

पैन कार्ड Instant e-PAN के साथ साथ यदि आपको आधार कार्ड से जुडा कोई और कार्य हो तो आपको हमारी आधार कार्ड से सम्बंधित इस पोस्ट को भी अवश्य ही पढना चाहिए इसलिए –

  • आधार कार्ड से सम्बंधित किसी भी विषय को विस्तार पूर्वक जानने हेतू हमने एक और पोस्ट लिखी है ,हमें इतना विश्वास है कि उस पोस्ट पर आधार कार्ड से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी आपको मिल जाएँगी ।उस उपयोगी पोस्ट पर जाने हेतू यहाँ क्लिक करें ।
  • ये सम्पूर्ण लेख पढने के बाद आपको कुछ और जानना शेष नहीं रह जायेगा -10th Ke Baad Kya Kare: ये 9 है सबसे बेस्ट करियर लिस्ट
  • भारत सरकार की अधिकारिक वेबसाईट central government website list की सभी प्रमुख वेबसाइटों के लिंक-click here
78 / 100 SEO Score