Menu

Latest Aadhaar card update charges list 2026 in Hindi ,आधार सेंटर पर किस काम के कितने पैसे लगते हैं? जानें सही फीस।

Table of contents

आधार कार्ड सुधार शुल्क सूची 2026: बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक अपडेट की ताज़ा दरें।इस पोस्ट में आज हम यह चर्चा करेंगे कि कब आधार अपडेट फ्री होता है और कब आपको पैसे देने पड़ते हैं?Latest Aadhaar card update charges list 2026 in Hindi

आज के समय में आधार कार्ड सिर्फ एक प्लास्टिक का कार्ड या कागज का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह हर भारतीय की पहचान और उसके जीवन का आधार बन चुका है। चाहे गरीब का राशन हो, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कालरशिप हो, या बुजुर्गों की पेंशन—हर बड़े काम की शुरुआत इसी ‘आधार’ से होती है।

लेकिन जानकारी के अभाव में हमारे भाई-बहन जब आधार सेंटर जाते हैं, तो उन्हें इस बात की चिंता सताती है कि कहीं उनसे ज्यादा पैसे तो नहीं लिए जा रहे? या फिर कई बार सही जानकारी न होने के कारण उन्हें बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे उनकी मेहनत की कमाई और कीमती समय दोनों बर्बाद होते हैं।मैंने लोगों की आंखों में वो उलझन देखी है। क्योंकि आधार सेंटर वाले अक्सर ₹50 की जगह ₹100 या ₹200 मांग लेते हैं।

इसीलिए आज की इस विशेष पोस्ट में, मैं आपके साथ ‘आधार’ से जुड़ी Latest Aadhaar card update charges list 2026 सेवा की सरकारी और आधिकारिक फीस की सटीक जानकारी साझा कर रहा हूँ। मेरा उदेश्य सिर्फ आपको जानकारी देना नहीं, बल्कि आपको जागरूक बनाना भी है ,जिससे कि आपको सही ज्ञान मिल सके ।

#Latest Aadhaar card update charges list 2026 in Hindi
 Aadhaar Card Update Charges 2026 UIDAI Aadhaar Update Fees Aadhaar biometric update fee for kids and adults Aadhaar document update online aadhar-update-fees-hindi/ Aadhaar center charge and fees
Latest Aadhaar card update charges list 2026 in Hindi आधार सेंटर पर किस काम के कितने पैसे लगते हैं? जानें सही फीस

हम आपको आधार कार्ड -aadhaar card विभाग की तरफ से जारी अधिकारिक चार्ज जैसे आधार नामांकन (Aadhaar Enrolment) और अपडेट (Update) के लिए लगने वाले आधिकारिक शुल्कों (Charges) की पूरी जानकारी देना चाहते है। इसी पोस्ट में नीचे डाली गयी यह फोटो आधार कार्ड कार्ड की अधिकारिक वेबसाईट uidai से ली गयी है इस वेबसाईट पर जाकर आप भी पर आप भी अधिकारक चार्ज की जानकारी ले सकते हो ।आधिकारिक जानकारी लेने के लिए –click here

Latest Aadhaar card update charges list 2026 in Hindi Aadhaar Card Update Charges 2026 UIDAI Aadhaar Update Fees Aadhaar biometric update fee for kids and adults Aadhaar document update online aadhar-update-fees-hindi/
Latest Aadhaar card update charges list 2026

आधार कार्ड -aadhaar card विभाग की तरफ से जारी अधिकारिक चार्ज जैसे आधार नामांकन (Aadhaar Enrolment) और अपडेट (Update) के लिए लगने वाले आधिकारिक शुल्कों (Charges) की पूरी जानकारी हिंदी में – Latest Aadhaar card update charges list 2026 in Hindi

आधार कार्ड शुल्क एवं अपडेट चार्जेस (Aadhaar Enrolment & Update Charges)

1. आधार नामांकन (Aadhaar Enrolment): नया आधार कार्ड बनाना पूरी तरह मुफ्त (Free) है।

2. बायोमेट्रिक अपडेट (Biometric Update): इसमें फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतली (Iris) और फोटो का अपडेट शामिल है।

  • 5 से 7 वर्ष की आयु के बीच: यदि पहली बार किया जा रहा है, तो यह मुफ्त (Free) है।
  • 15 से 17 वर्ष की आयु के बीच: यदि पहली या दूसरी बार किया जा रहा है, तो यह मुफ्त (Free) है।
  • अन्य स्थितियों में: इसके लिए ₹125 का शुल्क देना होगा।
  • (विशेष नोट: यदि 7 से 15 वर्ष की आयु के बीच बायोमेट्रिक अपडेट किया जाता है, तो यह 30.09.2026 तक मुफ्त है)।

3. डेमोग्राफिक अपडेट (Demographic Update): इसमें नाम, लिंग, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस का अपडेट शामिल है।

  • बायोमेट्रिक अपडेट के साथ: यदि आप बायोमेट्रिक अपडेट के साथ ही डेमोग्राफिक अपडेट भी करवाते हैं, तो यह मुफ्त (Free) है।
  • अकेले डेमोग्राफिक अपडेट: यदि आप केवल इसे अपडेट करवाते हैं, तो ₹75 का शुल्क देय होगा।

4. डॉक्यूमेंट अपडेट (Document Update): पहचान के प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण (POA) के दस्तावेज़ जमा करना।

  • myAadhaar पोर्टल के माध्यम से (Online): यह 14.06.2026 तक पूरी तरह मुफ्त (Free) है।
  • आधार केंद्र पर जाकर (Offline): यदि आप सेंटर पर जाकर करवाते हैं, तो ₹75 का शुल्क लगेगा।

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट Mandatory Biometric Update (MBU): इसे एक अलग ट्रांजेक्शन के रूप में ही किया जाता है , इसे किसी अन्य सेवा के साथ जोड़ा नहीं जा सकता।आपके लिए यह समझना बहुत ज़रूरी है क्योंकि कस्टमर अक्सर कई काम एक साथ करवाना चाहता है।
  • अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (Mandatory Biometric Update – MBU) का मतलब यह है कि जब बच्चा 5 साल का होता है और फिर जब वह 15 साल का होता है, तो उसके बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली) अपडेट करना अति आवश्यक होता है जिससे उसका आधार उम्र भर सही से काम करे।
  • 1. “अलग ट्रांजेक्शन” का क्या मतलब है?
  • इसका मतलब है कि जब आधार सॉफ्टवेयर में बच्चे का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट किया जाता है , तो उसे केवल MBU के रूप में ही दर्ज किया जायेगा । उसे किसी अन्य ‘डेमोग्राफिक अपडेट’ (जैसे नाम बदलना या मोबाइल नंबर बदलना) के साथ एक ही रसीद में मिक्स नहीं कर सकते।
  • 2. “किसी भी सेवा के साथ जोड़ा नहीं जा सकता”इस फोटो में नीचे की तरफ क्यों लिखा है?
  • अक्सर लोग सोचते हैं कि “चलो बायोमेट्रिक तो अपडेट हो ही रहा है, साथ में पता (Address) भी बदलवा लेते हैं”। लेकिन नियम के अनुसार:
  • MBU सरकार की तरफ से मुफ्त (Free) है (अगर समय पर कराया जाए)।
  • यदि आप इसमें कोई और सुधार (जैसे मोबाइल नंबर या एड्रेस) जोड़ेंगे, तो सिस्टम उसे ‘MBU’ न मानकर ‘Paid Update’ मान सकता है, जिससे डेटा में गड़बड़ी हो सकती है।तकनीकी रूप से, सॉफ्टवेयर में MBU की प्रक्रिया बाकी अपडेट से अलग होती है।
  • एक उदाहरण से समझिए:
  • अगर कोई 5 साल का बच्चा आधार केंद्र पर आता है:
  • सही तरीका: उसका केवल बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) किया जायेगा । यह फ्री होगा और इसकी एक अलग रसीद निकलेगी।
  • गलत तरीका: आप बायोमेट्रिक के साथ-साथ उसके पिता का नाम या घर का पता भी उसी एक प्रोसेस में बदलने की कोशिश करवाना चाहते हैं तो ऐसा नहीं किया जाता ।
  • अगर किसी को बायोमेट्रिक भी अपडेट कराना है और नाम भी बदलवाना है, तो केवल पहले अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट होने दें, उसके बाद दूसरा अपडेट कराएं। चूंकि MBU की अपनी एक डेडलाइन होती है (जैसा फोटो में लिखा है 30.09.2026), इसलिए इसे प्राथमिकता देना कस्टमर के लिए फायदेमंद है।

आशा है कि आप लोग इस हमारी इस पोस्ट Latest Aadhaar card update charges list 2026 in Hindi में लिखी गयी सभी जानकारियों को समझ गये होंगे , इसका उद्देश्य था आपको जागरूक करना और यहाँ तक पढ़कर आप समझ गये होंगे कि आधार सेंटर पर किस काम के कितने पैसे लगते हैं?


पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. क्या नया आधार कार्ड बनवाने के पैसे लगते हैं?

  • उत्तर: नहीं, पहली बार आधार कार्ड बनवाना पूरी तरह से मुफ्त (Free) है। इसके लिए आपको किसी भी आधार केंद्र पर कोई शुल्क नहीं देना होता।

2. बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट की कितनी फीस है?

  • उत्तर: 5 साल और 15 साल की उम्र में होने वाला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (Mandatory Biometric Update) 30 -9-2026 तक बिल्कुल मुफ्त है। बस ध्यान रखें कि इसे समय पर करवा लें।लेकिन 15 साल से ऊपर के लोगो के लिए में अपडेट करवाने के125 रुपए देने होंगे ।

3. अगर आधार कार्ड में नाम या पता बदलना हो तो कितने पैसे देने होंगे?

  • उत्तर: नाम, पता, जन्मतिथि या जेंडर जैसे डेमोग्राफिक सुधार के लिए सरकारी शुल्क ₹75 है।

4. क्या आधार सेंटर वाले तय फीस से ज्यादा पैसे मांग सकते हैं?

  • उत्तर: बिल्कुल नहीं। अगर कोई केंद्र संचालक आपसे रसीद में लिखी राशि से ज्यादा पैसे मांगता है, तो आप UIDAI के टोल-फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके या आधार कार्ड की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

5. आधार कार्ड डाउनलोड करने और उसका प्रिंट निकालने का क्या चार्ज है?

  • उत्तर: आधार की वेबसाइट से ई-आधार डाउनलोड करना फ्री है, लेकिन अगर आप किसी केंद्र पर कलर प्रिंट निकलवाते हैं, तो उसका शुल्क देना पड़ता है ।

आधार सेंटर /नामांकन केंद्र का पता लगाएं-Locate Enrolment Center

आपको एक नया आधार कार्ड बनवाना है या आपको अपने आधार कार्ड में नाम ,पता ,मोबाइल नंबर ,लिंग ,उम्र को चेंज करवाना लेकिन यदि आपको पता नहीं है कि आपके आस-पास कोई आधार नामांकन केंद्र कहां है, तो आप इस ऑप्शन का यूज़ कर सकते हैं ,आप भुवन आधार पोर्टल का उपयोग करके आधार सेंटर को ढूंढ सकते हैं। 

आधार सेंटर जाने से पहले ही यदि आप अपनी सीट बुक करना चाहते है तो आपको अपने लिए आधार की वेबसाईट पर जाकर अपनी सीट और समय बुक कर लेना चाहिए –

नियुक्ति बुक करें:Book an Appointment

आधार सेंटर जाने से पहले ही बुक करें अपनी सीट : जब आपको अपने लिए एक नया आधार कार्ड बनवाना है ,या उसमे कोई चेंज करवाना है ,जैसे नाम पता उम्र ,लिंग फोटो ,फिंगरप्रिंट आदि ,आप आधार कार्ड से संबंधित किसी भी काम के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाने से पहले एक निश्चित समय पर अपॉइंटमेंट लेकर जा सकते हैं ।पहले से ही सेंटर का अपॉइंटमेंट लेने से आपका समय बचता है क्योंकि इससे आपका नंबर जल्दी आ जाता है, यदि आपको आधार कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो आप इस वेबसाइट के माध्यम से अपने निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर नियुक्ति बुक कर सकते हैं।

कृपया ध्यान दे –

सबमिट होने के बाद डॉक्यूमेंट अपडेट होने में लगने वाला समय-Aadhaar document update online time

आधार कार्ड अपडेट कितने दिन में हो जाता है? इस समय को सही से बताया नहीं जा सकता है ,यदि समूर्ण प्रोसेस सही सही किया गया है और सही और स्पष्ट डॉक्यूमेंट अपलोड किये गये हों, तो 3 दिन से लेकर 10 दिन या अधिकतम 30 दिन तक के बीच में कभी भी डॉक्यूमेंट अपडेट हो जाता है। वैसे आपके आधार लिंक नंबर पर का मैसेज भी आ जाता है ,जिसमे success या reject होने का मैसेज लिखा होता है ।

आधार आवेदन की स्थिति की जाँच -Check Aadhaar Update Status

जब आपका एक नया आधार कार्ड बनता है, या फिर जब आप अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव करते हैं, जैसे कि अपना नाम, पता,लिंग ,मोबाइल नंबर, या जन्मतिथि बदलना, तो आप “check aadhaar update status “इस ऑप्शन का उपयोग करके यह जांच सकते हैं कि आपका अपडेट प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या नहीं।आप इस सेवा का उपयोग करके अपने आधार कार्ड की स्थिति की जांच कर सकते हैं।आधार कार्ड बनने में कितना समय लग रहा है, यह जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।आपने अपना नया आधार कार्ड बनवाया हो या उसमे कोई अपडेट कार्य कराया हो ,पीवीसी कार्ड मंगवाया हो ,सभी प्रकार के आवेदन की स्थिति की जाँच करने का प्रोसेस एक ही होता है ,सम्पूर्ण प्रोसेस जानने के लिए आपको हमारी इस पोस्ट पर जाना चाहिए –click here

आधार कार्ड अपडेट हो गया है कैसे पता चलेगा?

जब आप स्टेटस चेक करते हैं तो वहां सभी डिटेल भरने के बाद और फिर ओके करते ही नीचे लिखा आ जायेगा कि अपडेट हुआ है या नहीं , रिजेक्ट होने का कारण भी लिखा आ जाता है, इसके अतिरिक्त आपके पास एक मैसज भी आ जाता है कि success या reject हुआ है।किन्तु यदि रिजेक्ट हो जाये तो पहले आपको ध्यान से स्टेटस पढना चाहिए कि रिजेक्ट होने का क्या कारण है और उसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपडेट करने का यह प्रोसेस फिर से करना होगा ।फिर से अपडेट करने हेतू सभी स्टेप यही रहेंगे जो इस पोस्ट में आपको समझाए गये हैं ।

यदि success हुआ है तो आधार कार्ड फिर से डाउन लोड करना पड़ता है, एड्रेस चेंज होने के बाद पुराना आधार कार्ड किसी काम का नहीं रहेगा, 

यदि आपको आधार कार्ड से जुडी किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो आप UIDAI की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

Toll free :1947 email id-lhelp@uidai.gov.in

मुझे आशा है कि यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। यदि आप Latest Aadhaar card update charges list 2026 in Hindi ,आधार सेंटर पर किस काम के कितने पैसे लगते हैं? जानें सही फीस। इस लेख से सम्बंधित और भी कुछ जानना चाहते हैं? या आपको aadhaar card online offline update process की कोई जानकारी चाहिए तो हमें अवश्य ही कमेन्ट करें ।आपकी कोई भी सहायता करने में हमें ख़ुशी होगी ।पोस्ट अच्छी लगे तो इसे शेयर भी कीजियेगा ।

आधार कार्ड से सम्बंधित किसी भी विषय को विस्तार पूर्वक जानने हेतू हमने एक और पोस्ट लिखी है उस पोस्ट को एक बार अवश्य पढ़े ,हमें इतना विश्वास है कि उस पोस्ट पर आधार कार्ड से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी आपको मिल जाएँगी ।उस उपयोगी पोस्ट पर जाने हेतू यहाँ क्लिक करें ।

75 / 100 SEO Score

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *