आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको यह जानकारी प्रदान करना चाहते हैं कि आधार कार्ड में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन कौन कौन सी जानकारी बदल सकते हैं?क्या आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं? जानिए आधार कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन अपडेट करने का पूरा प्रोसेस, फीस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी जानकारी हिंदी में।”info on all online/offline process for Aadhaar Card data update/correction
इस लेख में, हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, फिंगरप्रिंट , मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी को कैसे अपडेट कर सकते हैं।
साथ ही आपको यह भी बताएँगे कि आधार कार्ड में वो कौन कौन सी जानकारी होती हैं जिनके बदलने हेतू आपको केवल आधार सेन्टर ही जाना होता है । UIDAI की ओर से आधार कार्ड को अपडेट करने हेतू ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस प्रदान किये गये हैं ।ऑनलाइन प्रोसेस समझाने के बाद आपको ऑफलाइन प्रोसेस की भी जानकारी प्रदान करेंगे ।
आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है और इसमें 12 अंकों का एक अद्वितीय नंबर होता है।जो आपकी पहचान प्रमाण और एड्रेस प्रूफ के रूप में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक विशेष डॉक्यूमेंट होता है ,साथ ही आधार कार्ड किसी भी प्रकार की सरकारी योजना लेने के लिए भी आवश्यक डॉक्मेंयूमेंट में से एक है। आधार कार्ड की यह विशिष्टता इसे कई सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं में अति आवश्यक डॉक्यूमेंट बनाती है।

आधार कार्ड में आप ऑनलाइन/ऑफलाइन कौन कौन सी जानकारी बदल सकते हैं?
info on all online/offline process for Aadhaar Card data update/correction -पार्ट 1
आधार कार्ड में आप ऑनलाइन कौन कौन सी जानकारी बदल सकते हैं?
पता अपडेट करें – Address Update- जी हाँ आप ऑनलाइन और घर बैठे ही अपना एड्रेस चेंज कर सकते हैं ,
आपको कब-कब एड्रेस अपडेट करना पड़ सकता है? aadhaar card online update process
यदि आपके घर के नंबर, गली या इलाके का नाम बदल जाता है या जब आप एक शहर से दूसरे शहर या एक घर से दूसरे घर में शिफ्ट होते हैं।अगर आप लम्बे समय के लिए कही पर किसी किराए के घर में रहते हैं या आपका किराए का घर बदल जाता है।किसी लड़की का जब विवाह हो जाता है तो उसका एड्रेस भी बदलना पड़ता है,साथ ही उसके आधार कार्ड में पिता के स्थान पर पति का नाम होना अनिवार्य होता है ,नहीं तो उसको काफी कठिनाईयों का सामना होगा ।
आपको अपने आधार कार्ड में यह बदलाव कराना जरूरी होता है,नहीं तो आपको बहुत सी सरकारी और प्राइवेट सुविधाओ से वंचित रहना पड़ सकता है ।
इसके लिए हमने आधार कार्ड में एड्रेस चेंज करने के ऊपर एक पोस्ट लिखी है , इस पोस्ट के माध्यम से आप अपने आधार कार्ड में अपना नया एड्रेस ऑनलाइन ही चेंज कर सकते और इसमें कौन कौन से डॉक्यूमेंट लगाने पड़ते हैं ,इसकी सभी जानकारी और पूरा प्रोसेस जानने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
डाक्यूमेंट (दस्तावेज )अपडेट- document update
आधार कार्ड में “डॉक्यूमेंट अपडेट”document update का ऑप्शन उन सभी लोगों के लिए होता है जिन्होंने अपना आधार कार्ड बनवाया हुआ है, और आप अपनी नवीनतम पहचान सम्बंधित जानकारी अपने आधार कार्ड में अपडेट करना चाहते हैं, जिन लोगों ने पिछले 10 साल से अपने आधार कार्ड में कोई भी अपडेट नहीं करायी है , उन सभी को अपने आधार कार्ड में बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी अपडेट करवानी ही होगी नहीं तो उनका आधार रिजेक्ट किया जा सकता है ,uidai की वेबसाईट के अनुसार उन सभी कार्डधारक को 14/06/2026 तक ये काम अवश्य कर लेना चाहिए।आधार अपडेट करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया की जा सकती हैं।aadhaar card update correction process
aadhaar card update correction process : ऑनलाइन डेमोग्राफिक अपडेट कैसे किया जाता है ,इसके लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए और ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए और यदि आप अपने आधार कार्ड से जुडी इस प्रक्रिया को भी जानना चाहते हैं कि आप अपने डॉक्यूमेंट घर बैठे ही अपडेट कैसे कर सकते हैं तो आपको यहाँ क्लिक करना चाहिए ।
आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट की प्रक्रिया क्यों अति आवश्यक है ,इसे करने से आपको क्या लाभ प्राप्त होंगे, और आधार में डाक्यूमेंट अपडेट करने के लिए कौनसे कौनसे आवश्यक डाक्यूमेंट लगते हैं , इन सभी प्रश्न का समाधान एक बार में ही जानने हेतू यहाँ क्लिक करें ।
info on all online/offline process for Aadhaar Card data update/correction -पार्ट 2
आधार कार्ड में आप ऑफलाइन/आधार सेंटर जाकर कौन कौन सी जानकारी बदल सकते हैं? aadhaar card center proccess
aadhaar card offline update correction process: अब हम आपको जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं कि आपके आधार कार्ड में वह कौन कौन सी जानकारी है,जिनको बदलने हेतू या प्राप्त करने हेतू आपको आधार सेन्टर ही आना होता है । इसका दूसरा कोई उपाय ही नहीं है ।
- नाम – यदि आपका नाम सही नहीं है और उसको सही करवाना है तो आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ आपको आधार सेन्टर ही जाना होगा ।
- उम्र – यदि उम्र सही नहीं है और उसको सही करवाना है तो आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ आपको आधार सेन्टर ही जाना होगा ।
- जेंडर – यदि आपका जेंडर आधार कार्ड में सही नहीं लिखा हुआ है तो आपको उसमे बदलाव हेतू आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ आधार सेन्टर ही जाना होगा ।
- मोबाइल नंबर- यदि आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लगवाना है या दूसरा नंबर चेंज करवाना है तो आपको आधार सेन्टर ही जाना होगा ।
- इमेल- यदि आपको अपने आधार कार्ड में ईमेल लगवाना है या उसे चेंज करवाना है तो आपको आधार सेन्टर ही जाना होगा ।
- फिंगर प्रिंट-यदि कही चेक करने पर आपके फिंगर प्रिंट सही से नहीं आते तो उनको आधार कार्ड में फिर से अपडेट करवाने हेतू आधार सेन्टर ही जाना होगा ।
- फोटो- यदि आपको अपने आधार कार्ड में आपना फोटो चेंज करवाना है तो आपको आधार सेन्टर ही जाना होगा ।
- नया आधार कार्ड-किसी बच्चे या बड़े का नया आधार बनवाना चाहते हैं तो आपको आधार सेन्टर ही जाना होगा ।
- आधार कार्ड खो जाने पर- यदि आपका आधार कार्ड खो गया है और आपके पास उसका कोई भी प्रूफ नहीं है और ना ही उसमे कोई भी मोबाइल नंबर नहीं लगा हुआ है तो आपको अनिवार्य रूप से आधार सेन्टर ही जाना होगा ।
- पता – यदि आपको अपने आधार कार्ड का एड्रेस चेंज करना है तो आप आधार सेन्टर जाकर अपना एड्रेस चेंज करवा सकते हैं ।
कृपया ध्यान दें –
| जानकारी | ऑनलाइन बदल सकते हैं? | आधार सेंटर जाना होगा? |
| पता (Address) | हाँ ✅ | हाँ (वैकल्पिक) |
| मोबाइल नंबर | नहीं ❌ | हाँ ✅ |
| नाम / जन्मतिथि | नहीं ❌ | हाँ ✅ |
| फोटो / फिंगरप्रिंट | नहीं ❌ | हाँ ✅ |
कृपया ध्यान दें-
आवश्यक डॉक्यूमेंट- आधार कार्ड सेंटर में आप आधार कार्ड से सम्बंधित कोई भी कार्य करवाने जाते हो तो कुछ डॉक्यूमेंट साथ में ले जाना आवश्यक होता है,यदि आप अपने साथ में इन आवश्यक डॉक्यूमेंट को नहीं ले जाते हो तो आपको वहां से पता नहीं कितनी बार वापस आना पड़ सकता है ।
आधार सेंटर /नामांकन केंद्र का पता लगाएं-Locate Enrolment Center
आपको एक नया आधार कार्ड बनवाना है या आपको अपने आधार कार्ड में नाम ,पता ,मोबाइल नंबर ,लिंग ,उम्र को चेंज करवाना लेकिन यदि आपको पता नहीं है कि आपके आस-पास कोई आधार नामांकन केंद्र कहां है, तो आप इस भुवन ऑप्शन का यूज़ कर सकते हैं , भुवन आधार पोर्टल का उपयोग करके आधार सेंटर को ढूंढ सकते हैं।
आधार सेंटर जाने से पहले ही यदि आप अपनी सीट बुक करना चाहते है तो आपको अपने लिए आधार की वेबसाईट पर जाकर अपनी सीट और समय बुक कर लेना चाहिए –
नियुक्ति बुक करें:Book an Appointment
आधार सेंटर जाने से पहले ही बुक करें अपनी सीट : जब आपको अपने लिए एक नया आधार कार्ड बनवाना है ,या उसमे कोई चेंज करवाना है ,जैसे नाम पता उम्र ,लिंग फोटो ,फिंगरप्रिंट आदि ,आप आधार कार्ड से संबंधित किसी भी काम के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाने से पहले एक निश्चित समय पर अपॉइंटमेंट लेकर जा सकते हैं ।पहले से ही सेंटर का अपॉइंटमेंट लेने से आपका समय बचता है क्योंकि इससे आपका नंबर जल्दी आ जाता है, यदि आपको आधार कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो आप इस वेबसाइट के माध्यम से अपने निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर नियुक्ति बुक कर सकते हैं।
कृपया ध्यान दे –
फीस: एक नया आधार कार्ड बनवाना है ,या उसमे कोई चेंज करवाना है ,जैसे नाम पता उम्र ,लिंग फोटो ,फिंगरप्रिंट आदि इन सभी कार्यो में लगने वाली ऑनलाइन या आधार सेंटर फीस की सम्पूर्ण जानकारी के लिए आपको यहाँ क्लिक करना होगा ।
सबमिट होने के बाद डॉक्यूमेंट अपडेट होने में लगने वाला समय-Aadhaar document update online time
आधार कार्ड अपडेट कितने दिन में हो जाता है? इस समय को सही से बताया नहीं जा सकता है ,यदि समूर्ण प्रोसेस सही सही किया गया है और सही और स्पष्ट डॉक्यूमेंट अपलोड किये गये हों, तो 3 दिन से लेकर 10 दिन या अधिकतम 30 दिन तक के बीच में कभी भी डॉक्यूमेंट अपडेट हो जाता है। वैसे आपके आधार लिंक नंबर पर का मैसेज भी आ जाता है ,जिसमे success या reject होने का मैसेज लिखा होता है ।
आधार आवेदन की स्थिति की जाँच -Check Aadhaar Update Status
जब आपका एक नया आधार कार्ड बनता है, या फिर जब आप अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव करते हैं, जैसे कि अपना नाम, पता,लिंग ,मोबाइल नंबर, या जन्मतिथि बदलना, तो आप “check aadhaar update status “इस ऑप्शन का उपयोग करके यह जांच सकते हैं कि आपका अपडेट प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या नहीं।आप इस सेवा का उपयोग करके अपने आधार कार्ड की स्थिति की जांच कर सकते हैं।आधार कार्ड बनने में कितना समय लग रहा है, यह जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।
आपने अपना नया आधार कार्ड बनवाया हो या उसमे कोई अपडेट कार्य कराया हो ,पीवीसी कार्ड मंगवाया हो ,सभी प्रकार के आवेदन की स्थिति की जाँच करने का प्रोसेस एक ही होता है ,सम्पूर्ण प्रोसेस जानने के लिए आपको हमारी इस पोस्ट पर जाना चाहिए –click here
आधार कार्ड अपडेट हो गया है कैसे पता चलेगा?
जब आप स्टेटस चेक करते हैं तो वहां सभी डिटेल भरने के बाद और फिर ओके करते ही नीचे लिखा आ जायेगा कि अपडेट हुआ है या नहीं , रिजेक्ट होने का कारण भी लिखा आ जाता है, इसके अतिरिक्त आपके पास एक मैसज भी आ जाता है कि success या reject हुआ है।किन्तु यदि रिजेक्ट हो जाये तो पहले आपको ध्यान से स्टेटस पढना चाहिए कि रिजेक्ट होने का क्या कारण है और उसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपडेट करने का यह प्रोसेस फिर से करना होगा ।फिर से अपडेट करने हेतू सभी स्टेप यही रहेंगे जो इस पोस्ट में आपको समझाए गये हैं ।
यदि success हुआ है तो आधार कार्ड फिर से डाउन लोड करना पड़ता है, एड्रेस चेंज होने के बाद पुराना आधार कार्ड किसी काम का नहीं रहेगा, नया आधार कार्ड डाउनलोड किया जाता है ,
यदि आपको आधार कार्ड से जुडी किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो आप UIDAI की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
Toll free :1947 email id-lhelp@uidai.gov.in
मुझे आशा है कि यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। यदि आप info on all online/offline process for Aadhaar Card data update/correction aadhaar-card-online-offline-update-process इस लेख से सम्बंधित और भी कुछ जानना चाहते हैं? या आपको aadhaar card online offline update process की कोई जानकारी चाहिए तो हमें अवश्य ही कमेन्ट करें ।आपकी कोई भी सहायता करने में हमें ख़ुशी होगी ।पोस्ट अच्छी लगे तो इसे शेयर भी कीजियेगा ।
