Menu

document update in aadhaar means, आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना क्या होता है और यह क्यों आवश्यक होता है?

Table of contents

document update in aadhaar means, आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना क्या होता है और यह क्यों आवश्यक होता है?इसका सही और सरल प्रोसेस जानने ले लिए आपको हमारा यह लेख एक बार अवश्य पढ़कर देखना चाहिए ।

क्या आपने कभी किसी सरकारी काम के लिए अपना आधार कार्ड दिखाया और क्या आपको बताया गया कि आपके डॉक्यूमेंट्स अपडेट नहीं हैं? अगर ऐसा हुआ है, तो आप अकेले नहीं हैं, जो इस समस्या को लेकर दुखी होते हैं। आइए जानते हैं कि क्यों आधार कार्ड अपडेट न होने की वजह से हमें इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Update Your Aadhaar-आधार कार्ड अपडेट करने से आपके कई काम आसान हो सकते हैं। चाहे आप नौकरी लगवाना चाहते हों, बैंक खाता खुलवाना हो या फिर कोई सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, अपडेटेड आधार कार्ड आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।आधार कार्ड हमारे लिए सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि यह हमारे कई महत्वपूर्ण कामों से जुड़ा हुआ है।

क्या आप जानते हैं कि क्यों अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट्स को अपडेट रखना अति आवश्यक है? आइए जानते हैं इस पोस्ट में कि क्यों आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट्स को समय-समय पर अपडेट करना बेहद आवश्यक है।document update in aadhaar in hindi

document update in aadhaarयदि आपके भी मन में आधार कार्ड से सम्बंधित बहुत से प्रश्न आते हैं तो आपके इन सभी प्रश्नों का उत्तर ये पोस्ट आपको देगी । क्या आप जानते हैं कि भारत में हर साल लाखों लोग आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं? आधार कार्ड अपडेट करने से आपकी पहचान सुरक्षित रहती है और आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं।

document update in aadhaar means document update in aadhaar in hindi Update Your Aadhaar Update Aadhar card online Aadhaar document update online document update in aadhaar What is document update in Aadhaar? Learn how to Upload ID/Address Proof documents online at myAadhaar portal What documents are required for Aadhar card update?
document update in aadhaar means document update in aadhaar in hindiआधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना क्या होता है और यह क्यों आवश्यक होता है?

1. मुझे अपने आधार के लिए पहचान और पते के डॉक्यूमेंट क्यों जमा करने चाहिए? What is document update in Aadhaar?

यदि आपका आधार कार्ड बना हुआ है लेकिन जब यह बना था तब से लेकर अब तक आपने अपने आधार कार्ड को आधार सेन्टर पर जाकर एक बार भी इसे अपडेट नहीं कराया है तो आपको अपना आधार कार्ड और आपके सम्बंधित डॉक्यूमेंट अपडेट कराने अति आवश्यक है, क्योंकि आधार के लिए अपडेटेड पहचान और पते के दस्तावेज आपके जीवन को आसान बनाने, बेहतर सेवाएं देने और सही तरीके से पहचान सत्यापित करने में मदद करते हैं ।अपने आधार कार्ड के लिए अपडेटेड पहचान और पते के दस्तावेज जमा करने से आपको कई फायदे होते हैं, जैसे:

  • आपके जीवन को आसान बनाना
  • सरकारी सेवाएं तेज़ी से मिलना
  • आपकी पहचान को सही तरीके से सत्यापित करना

इसलिए, सभी आधार नंबर धारक को हाल के पहचान और पते के दस्तावेज आधार कार्ड के साथ अपडेट करा देना चाहिए ।

2. मुझे अपनी पहचान और पते के लिए कौन से दस्तावेज़ जमा करने चाहिए? What documents are required for Aadhar card update?

Aadhaar supporting documents

पहचान और पते दोनों के लिए दस्तावेज़: proof of identity document and proof of address document

  • राशन कार्ड
  • वोटर पहचान पत्र
  • किसान फोटो पासबुक
  • भारतीय पासपोर्ट
  • फोटो वाला सरकारी जारी किया पहचान पत्र/ प्रमाण पत्र (जैसे- जाति प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र)
  • विकलांग पहचान पत्र/ विकलांगता प्रमाण पत्र
  • ट्रांसजेंडर पहचान पत्र/ प्रमाण पत्र
  • यौनकर्मियों के लिए यूआईडीएआई मानक प्रमाण पत्र प्रारूप में जारी प्रमाण पत्र
  • मान्यता प्राप्त आश्रय गृहों या अनाथालयों द्वारा यूआईडीएआई मानक प्रमाण पत्र प्रारूप में जारी प्रमाण पत्र
  • जेल अधिकारी द्वारा जारी कैदी प्रवेश दस्तावेज

पहचान के लिए दस्तावेज़: proof of identity documents (POI)

  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र/ फोटो वाला स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र
  • किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त मार्कशीट/ प्रमाण पत्र
  • पैन/ई-पैन कार्ड
  • सरकारी/ वैधानिक निकाय/ पीएसयू द्वारा जारी कर्मचारी/पेंशनभोगी फोटो पहचान पत्र, पेंशन भुगतान आदेश या मेडिक्लेम कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • स्वतंत्रता सेनानी फोटो पहचान पत्र

पते के लिए दस्तावेज़: proof of address documents (POA)

  • बिजली, पानी, गैस या टेलीफोन/ मोबाइल/ ब्रॉडबैंड बिल (तीन महीने से अधिक पुराना नहीं)
  • विधिवत हस्ताक्षरित और स्वीकृत अनुसूचित वाणिज्य बैंक/ डाकघर पासबुक फोटो सहित
  • विधिवत हस्ताक्षरित और स्वीकृत अनुसूचित वाणिज्य बैंक/ डाकघर खाता/ क्रेडिट कार्ड विवरण (तीन महीने से अधिक पुराना नहीं)
  • वैध किराया, पट्टा या छुट्टी और लाइसेंस समझौता
  • सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, नगरपालिका पार्षद, समूह ‘ए’ या ‘बी’ गजटेड अधिकारी, ईपीएफओ अधिकारी या तहसीलदार द्वारा यूआईडीएआई मानक प्रमाण पत्र प्रारूप में जारी प्रमाण पत्र
  • ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ग्राम पंचायत अध्यक्ष/ सचिव, ग्राम राजस्व अधिकारी या समकक्ष द्वारा यूआईडीएऐ मानक प्रमाण पत्र प्रारूप में जारी प्रमाण पत्र
  • मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान के प्रमुख द्वारा छात्र को यूआईडीएआई मानक प्रमाण पत्र प्रारूप में जारी प्रमाण पत्र
  • संपत्ति कर रसीद (एक वर्ष से अधिक पुरानी नहीं)
  • वैध पंजीकृत बिक्री समझौता या उपहार विलेख
  • सरकारी/ वैधानिक निकाय/ पीएसयू द्वारा जारी आवास आवंटन पत्र (एक वर्ष से अधिक पुराना नहीं)
  • जीवन या मेडिकल बीमा पॉलिसी (एक वर्ष से अधिक पुरानी नहीं)

3. मैं डॉक्यूमेंट कैसे जमा कर सकता हूँ? Learn how to Upload ID/Address Proof documents online/offline at myAadhaar portal

  • ऑनलाइन: आप myAadhaar पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) पर जाकर अपने दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं ।
  • आधार केंद्र: आप अपने नजदीकी आधार केंद्र में जाकर भी अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं ।

4. मैं डॉक्यूमेंट ऑनलाइन कैसे जमा कर सकता हूँ? How to Update Aadhaar Card Online for Free?

Aadhaar document update online-यदि आप आधार पोर्टल से document update करने की ऑनलाइन प्रक्रिया की सम्पूर्ण विधि जानना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें ।

5. अगर मेरे आधार प्रोफाइल में दिखाया गया पता मेरे वर्तमान पते से मेल नहीं खाता है, तो मुझे क्या करना चाहिए?

यदि आपके आधार कार्ड पर आपका एड्रेस कुछ और है वह आपके वर्तमान पते से मेल नहीं खाता है, तो पहले आपको अपना आधार कार्ड का पता चेंज करना होगा ,आधार कार्ड में एड्रेस कैसे ऑनलाइन चेज किया जा सकता है ,यदि आप इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें ।

6. अगर मेरी वास्तविक पहचान की कोई जानकारी जैसे (नाम, लिंग या जन्मतिथि), मेरे आधार कार्ड में दी गयी जानकारी से मेल नहीं खाती है, तो मुझे क्या करना चाहिए?

यदि आपके आधार कार्ड में आपकी पहचान सम्बंधित कोई समस्या है जैसे आपका (नाम, लिंग या जन्मतिथि) कुछ और है और आपके पास जो डॉक्यूमेंट उपलब्ध हैं उनमे आपका (नाम, लिंग या जन्मतिथि) कुछ और है तो आपको अपना आधार कार्ड लेकर किसी आधार केंद्र में अपने मूल दस्तावेजों के साथ जाना होगा जिससे आधार कार्ड सही किया जायेगा । आधार कार्ड को उपलब्ध डॉक्यूमेंट में दिए गये (नाम, लिंग या जन्मतिथि) के अनुसार करवाना होगा ।

7. आधार सेंटर पर डॉक्यूमेंट अपडेट करने की और एड्रेस अपडेट करने की क्या फीस लगती है ?

आधार सेंटर पर किस काम के कितने पैसे लगते हैं? इसकी सही सही सही फीस जानने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

कृपया ध्यान दे-

आधार सेंटर जाने से पहले ही यदि आपको यह जानकारी प्राप्त करना है कि आप अपने आधार कार्ड में अपना नाम या उम्र या लिंग कैसे चेंज करवा सकते हैं,इसकी क्या प्रक्रिया होती है ,और अब ये चेंज होगा भी या नहीं ,और चेंज करवाने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी और ये डॉक्यूमेंट आप कैसे तैयार करवा सकते हो , यह तीनों मिस्टेक एक बार में ही चेंज हो जाती है या आपको एक एक करके चेंज करवाना पड़ेगा – इस प्रकार की अपनी सभी शंकाओ के समाधान हेतू सम्पूर्ण लेख पढने के लिए जल्दी ही पोस्ट लिखी जाएगी ।

7. अगर मैं अपने डॉक्यूमेंट ऑफलाइन जमा करना चाहता हूं, तो मैं आधार केंद्र कैसे ढूंढ सकता हूं?

आप https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर जाकर अपने नजदीकी आधार केंद्र ढूंढ सकते हैं ।आप अपने नजदीकी आधार कार्ड सेंटर को कैसे ढूंढ सकते हो ,

कृपया ध्यान दे –

आधार कार्ड सेंटर में आप आधार कार्ड से सम्बंधित कोई भी कार्य करवाने जाते हो तो कुछ डॉक्यूमेंट साथ में ले जाना आवश्यक होता है,यदि आप अपने साथ में इन आवश्यक डॉक्यूमेंट को नहीं ले जाते हो तो आपको वहां से पता नहीं कितनी बार वापस आना पड़ सकता है ।

8. डॉक्यूमेंट जमा करने का शुल्क क्या है?

myAadhaar यह 14.06.2026 तक पूरी तरह मुफ्त (Free) है।,UIDAI की ओर से इसकी समय सीमा बढ़ा दी गयी है,परन्तु आधार केंद्र पर जाने पर कुछ शुल्क देना पड़ सकता है ।आधार केंद्र पर जाकर (Offline): यदि आप सेंटर पर जाकर करवाते हैं, तो ₹75 का शुल्क लगेगा।

9. मुझे डॉक्यूमेंट कब तक जमा करने चाहिए?

आप इस कार्य को जितना जल्दी करेंगे इसमें आपका ही हित होगा, इससे आपको जीवन में कई फायदे होंगे ।इस पोस्ट में लगभग सभी सुविधाओ को समझा दिया गया है,कृपया एक बार फिर से समझने के लिए इस पोस्ट को एक बार फिर पढ़े ।

10. मैं एक गैर-निवासी भारतीय (एनआरआई) हूं. मैं डॉक्यूमेंट कैसे जमा कर सकता हूं?

आप भारत में रहते हुए कभी भी डॉक्यूमेंट जमा कर सकते हैं ।

सबमिट होने के बाद डॉक्यूमेंट अपडेट होने में लगने वाला समय-Aadhaar document update online time

आधार कार्ड अपडेट कितने दिन में हो जाता है?इस समय को सही से बताया नहीं जा सकता है ,यदि समूर्ण प्रोसेस सही सही किया गया है और सही और स्पष्ट डॉक्यूमेंट अपलोड किये गये हों, तो 3 दिन से लेकर 10 दिन या अधिकतम 30 दिन तक के बीच में कभी भी डॉक्यूमेंट अपडेट हो जाता है। वैसे आपके आधार लिंक नंबर पर aadhaar online address update का मैसेज भी आ जाता है ।जिसमे success या reject होने का मैसेज लिखा होता है ।

आवेदन की स्थिति की जाँच -Check Aadhaar Update Status

aadhaar address update status-आधार कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? आपने अपना नया आधार कार्ड बनवाया हो या उसमे कोई अपडेट कार्य कराया हो ,पीवीसी कार्ड मंगवाया हो ,सभी प्रकार के आवेदन की स्थिति की जाँच करने का प्रोसेस एक ही होता है ,सम्पूर्ण प्रोसेस का सही तरीका जानने के लिए आपको हमारी इस पोस्ट पर जाना चाहिए –click here

आधार कार्ड अपडेट हो गया है कैसे पता चलेगा ?

जब आप स्टेटस चेक करते हैं तो आपको स्टेटस ओके करते ही नीचे लिखा आ जायेगा कि अपडेट हुआ है या नहीं , रिजेक्ट होने का कारण भी लिखा आ जाता है , इसके अतिरिक्त आपके पास एक मैसज भी आ जाता है कि success या reject हुआ है ।किन्तु यदि रिजेक्ट हो जाये तो आपको डॉक्यूमेंट अपडेट करने का यह प्रोसेस फिर से करना होगा ।

कृपया ध्यान दें –

इस विषय पर UIDAI द्वारा दी गयी इस जानकारी को यहाँ पढ़ सकते हैं, यदि आपको आधार कार्ड से जुडी किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो आप UIDAI की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

Toll free :1947 email id-lhelp@uidai.gov.in

मुझे आशा है कि यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। यदि आप इस लेख से सम्बंधित और भी कुछ जानना चाहते हैं? तो हमें अवश्य ही कमेन्ट करें ।आपकी कोई भी सहायता करने में हमें ख़ुशी होगी ।पोस्ट अच्छी लगे तो इसे शेयर भी कीजियेगा ।

आधार कार्ड से सम्बंधित किसी भी विषय को विस्तार पूर्वक जानने हेतू हमने एक और पोस्ट लिखी है उस पोस्ट को एक बार अवश्य पढ़े ,हमें इतना विश्वास है कि उस पोस्ट पर आधार कार्ड से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी आपको मिल जाएँगी ।उस उपयोगी पोस्ट पर जाने हेतू यहाँ क्लिक करें ।

78 / 100 SEO Score

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *