Menu

Aadhaar card address update online, आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट ऐसे करोगे तो कभी रिजेक्ट नहीं होगा।

Table of contents

Aadhaar card address update online –

निवेदन- मैंने यह पोस्ट इस प्रकार लिखी है कि पहली बार एड्रेस अपडेट करने वाला भी इस पोस्ट के माध्यम से ही अपना एड्रेस अपडेट कर जाएगा. इसलिए यह पोस्ट आपको कुछ अधिक लम्बी लग सकती है।कारण यह है कि मैंने इस पोस्ट में उन सभी संभावित कारणों को समझाने की कोशिश की है जो आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने हेतू आवश्यक होते हैं ,किन्तु यदि आप आधिक समझदार हैं तो इस पोस्ट के जिन पॉइंट को आप पहले से ही जानते हो उन पॉइंट को पढ़े बिना ही छोड़ सकते हो ।

कब-कब एड्रेस अपडेट करना पड़ सकता है -अगर आपके घर के नंबर, गली या इलाके का नाम बदल जाता है या जब आप एक शहर से दूसरे शहर में जाकर बस जाते हो या एक घर से दूसरे घर में शिफ्ट होते हो।यदि आप लम्बे समय के लिए कही पर किसी किराए के घर में रहते हैं ।इसके अतिरिक्त किसी लड़की का जब विवाह हो जाता है तो उसका एड्रेस भी बदलना पड़ता है,साथ ही उसके आधार कार्ड में पिता के स्थान पर पति का नाम होना अनिवार्य होता है ,नहीं तो उसको काफी कठिनाईयों का सामना होगा ।एड्रेस चेंज नहीं करोगे तो वह ससुराल में मिलने वाली किसी भी सरकारी सुविधा का लाभ नहीं ले पायेगी ।

आपको अपने आधार कार्ड में यह बदलाव कराना जरूरी होता है,नहीं तो आपको बहुत सी सरकारी और प्राइवेट सुविधाओ से वंचित रहना पड़ सकता है ।आप अपने आधार कार्ड में अपना नया एड्रेस ऑनलाइन ही कैसे चेंज कर सकते हो ,इस प्रोसेस में कौन कौन से डॉक्यूमेंट लगाने पड़ते हैं , प्रोसेस कैसे होगा ,क्या फ़ीस लगती है ,कितने दिन में अपडेट हो जाता है, आज इस पोस्ट में हम aadhaar address update करने से लेकर aadhaar address update status चेक करने तक का पूरा प्रोसेस समझायेगे ।

कुछ महत्वपूर्ण बातें:

  • आधार कार्ड में पता बदलने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।
  • आपको पता बदलने के लिए किसी भी आधार केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • पता बदलने के लिए आपको एक वैध पते का प्रमाण का डॉक्यूमेंट होना आवश्यक है।
Aadhaar card address update online online aadhar card address update aadhaar address update aadhaar card address update address update on aadhar card uidai address update aadhaar online address update aadhar card address update documents aadhaar address update status
Uidai aadhaar address update procces
Aadhaar card address update online आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट ऐसे करोगे तो रिजेक्ट नहीं होगा।

कृपया ध्यान दें –

हम आपको यह सूचित करना चाहते हैं कि आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करना और डॉक्यूमेंट अपडेट करना दोनों अलग अलग कार्य हैं ,किन्तु ध्यान रहे कि दोनों ही प्रोसेस को करने में डॉक्यूमेंट एक जैसे ही लगते हैं किन्तु इन दोनों का स्टेप प्रोसेस अलग अलग रहता है

आपको हमारी यह पोस्ट हमारी एक दूसरी पोस्ट जिसमे हमने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने का प्रोसेस बताया है उस जैसी दिखाई दे सकती है ,किन्तु इस पोस्ट में हमने केवल एड्रेस चेंज करने का प्रोसेस बताया है और एड्रेस चेज करने का जो प्रोसेस रहता है उसके कुछ मुख्य स्टेप भी अलग ही रहते हैं परन्तु जो जानकारी एड्रेस अपडेट और एड्रेस चेंज करने में एक जैसी होती हैं वो जानकारी इस पोस्ट में भी समझना अति आवश्यक था,इसलिए उस पोस्ट की वह जानकारी को भी इस पोस्ट में जगह दी गयी है ।

किन्तु जिस पोस्ट में हमने डॉक्यूमेंट अपडेट करने का प्रोसेस बताया है ,यदि आपको वह जानकारी भी चाहिए कि आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना क्यों आवश्यक होता है और इसे अपडेट कैसे किया जाता है , वह प्रोसेस जानना है तो यहाँ क्लिक करें ।

आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट-Aadhaar supporting documents list

aadhaar card address update documents-यदि आपको यह जानकारी चाहिए कि आधार कार्ड में एड्रेस चेंज करने हेतू वो कौन कौन से आवश्यक डॉक्यूमेंट हैं ,जो UIDAI की ओर से मान्य हैं,इसकी लिस्ट आप इस लिंक पर जाकर चेक कर सकतें हो ।-click here

सभी सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट कौन कौन से होते हैं , विषय लिखी हमने एक महत्वपूर्ण पोस्ट लिखी है तो सम्पूर्ण लिस्ट जानने के लिए इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें, इस पोस्ट में हमने और भी बहुत सी आवश्यक जानकारी शेयर की है ,जो आपको अवश्य जानना चाहिए –click here

कृपया ध्यान दें-

आधार कार्ड और डॉक्यूमेंट की एड्रेस मैचिंग करना- यदि आपने हमारी वह महत्वपूर्ण पोस्ट पढ़ ली होगी जिसमे सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट लिस्ट की जानकारी दी गयी है तो आपके अब सब कुछ समझ आ गया हो कि आधार कार्ड में address update on aadhar card करने हेतू कौन कौन डॉक्यूमेंट आवश्यक होते हैं। इसलिए आपके पास इस नए पते से मैचिंग हुआ इनमे से कोई भी एक डॉक्यूमेंट उपलब्ध होना चाहिए ,आपके पास उपलब्ध डॉक्यूमेंट में आपके इस स्थान का ही एड्रेस ही होना चाहिए ,जहाँ आप इस समय रह रहें हो ।

आधार कार्ड और उपलब्ध डॉक्यूमेंट में और क्या डिटेल हैं, जो मैचिंग होना अति आवश्यक होता है – आपके आधार कार्ड में दिए गये आपके रिकार्ड को आपके पास उपलब्ध डॉक्यूमेंट से मैचिंग भी होना आवश्यक है जैसे नाम ,उम्र ,लिंग सभी पॉइंट आधार कार्ड और डॉक्यूमेंट में एक सामान लिखे होने चाहिए। कहने का अर्थ यह है कि आपके आधार कार्ड में दिया गया रिकार्ड जैसे कि नाम ,उम्र ,लिंग ,फोटो और आपके पास उपलब्ध वो डॉक्यूमेंट जिसको आप online aadhar card address update हेतू यूज करना चाहते हो ,उस डॉक्यूमेंट में दिया गया आपका नाम ,उम्र ,लिंग ,और फोटो -एक ही जैसे रिकार्ड के होने चाहिए उनमे कोई भी स्टेप भिन्न नहीं दिखाई देना चाहिए ,जैसे कि आधार और आपके उस डॉक्यूमेंट में नाम अलग-अलग नहीं होना चाहिए ,आपका सरनेम भी आधार और डॉक्यूमेंट में एक ही होना चाहिए ,यहाँ तक कि नाम की स्पेलिंग एक ही होना चाहिए ,उम्र में भिन्नता ना हो ,पता भी एक ही होना चाहिए ।

यदि आधार और डॉक्यूमेंट में सभी डिटेल मैचिंग है – यदि आपके पास उपलब्ध डॉक्यूमेंट में आपका रिकार्ड आपके आधार रिकार्ड से मैच कर रहा हो, किन्तु डॉक्यूमेंट में यही का एड्रेस है जहाँ आप इस समय रह रहे हैं, तभी आप aadhaar address update हेतू आगे की ऑनलाइन प्रक्रिया को किया जा सकता है अन्यथा नहीं ?किन्तु यदि आधार कार्ड और डॉक्यूमेंट में कोई भी डिटेल मिसमैच है किन्तु एड्रेस यही का है जहाँ आप इस समय रहते हैं तब भी आप aadhaar card address update की प्रक्रिया को नहीं कर सकते, किन्तु फिर भी यदि आप अपने आधार कार्ड से बिना मैचिंग किये डॉक्यूमेंट अपलोड करते हो तो वो रिजेक्ट ही होंगे।

यदि आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने हेतू uidai लिस्ट में से एक भी डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं है तो –

जहां आप रह रहे है यहाँ के एड्रेस का आपके पास कोई भी डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं है तो कुछ डॉक्यूमेंट की लिस्ट है जो तैयार किये जा सकते हैं , इस विषय पर हम जल्दी ही एक और पोस्ट लिखेंगे जिसमे उन सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को तैयार करने का प्रोसेस समझाया जायेगा , जो बहुत ही आसानी से तैयार किये जा सकते हैं और ये आपके एड्रेस चेंज करने हेतू काम भी आयेंगे

How to update address in Aadhaar card online?

आधार कार्ड एड्रेस अपडेट करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया-how to Upload ID/Address Proof documents online

निवेदन – किसी भी स्टेप को करने से पहले प्रत्येक स्टेप दो बार अवश्य पढ़ ले इससे आपको सभी स्टेप एकदम से और सही से समझ आते रहेंगे या फिर एक काम करें कि एक दुसरे पेज पर आधार कार्ड की वेबसाईट खोल कर रखें और फिर यहाँ लिखे सभी स्टेप को साथ साथ करते हुए चलेंगे तो गारंटी है कि आप आसानी से और पहली बार में ही आधार कार्ड का एड्रेस अपडेट कर पाओगे ।

अपलोड किये जाने वाले डॉक्यूमेंट सेव करना –सबसे पहले तो आपको उन डॉक्यूमेंट को स्कैन कर लेना है,जो आधार कार्ड एड्रेस को अपडेट करने के लिए अपलोड किये जाने हैं और फिर उस डॉक्यूमेंट को pdf में सेव कर देना,ध्यान रहे कि ये pdf 2 mb से कम ही रहना चाहिए ।ये भी ध्यान रहे कि उसी नाम से ही सेव करना है जिस नाम का वो डॉक्यूमेंट है वही नाम देकर सेव कर लेना है,जैसे राशन कार्ड है तो राशन कार्ड नाम से ,बैंक अकाउंट है तो बैंक नाम से सेव करना चाहिए

वेबसाईट खोलें – UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जब आप पहुँचते हैं तो आपको भाषा चुनने के लिए बोला जायेगा ,कोई एक पसंद की भाषा चुने के बाद आपको कुछ आप्शन दिखाई देंगे उनमे से सबसे पहला ऑप्शन ‘My Aadhaar‘ विकल्प पर जब आप रुकते है तो एक नीचे एक लिस्ट खुलती है उस लिस्ट में से सबसे पहला ही आप्शन –update your aadhaar पर ओके करें और फिर जब नीचे एक और लिस्ट खुल जाये तो उस लिस्ट में से तीसरे नंबर के ऑप्शन Update Address in your Aadhaar पर ओके करें ।जब आप Update Address in your Aadhaar ऑप्शन पर ओके करते हैं तो वेबसाईट द्वारा आप इस लिंक –https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर रिडायरेक्ट कर दिए जाओगे ।

आधार कार्ड लॉग इन करनाmyaadhaar वेबसाईट के इस पेज पर कुछ आप्शन दिखाई देंगे,हमें अभी किसी भी आप्शन पर कोई ध्यान नहीं देना है, लेकिन इस पेज पर ऊपर ही आधार कार्ड login करने का रहता है , हमें पहले आधार लॉग इन करना होगा, login पर जब आप ओके करोगे तो एक पेज और खुलेगा, जहाँ आपको आधार कार्ड नंबर भरने के लिए बोला जायेगा ,आधार कार्ड नंबर भरने के बाद और नीचे की लाइन के कैप्चा नंबर को भरने के बाद ,login with otp पर ओके कर दीजिये। आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक otp जायेगा,वह otp भर दीजिये और login कीजिये ।

कृपया ध्यान दें –

आधार कार्ड login करते ही आपके सामने एक पेज और खुलेगा लेकिन यह पेज देखते ही आपको लगेगा कि आप फिर से पहले पेज पर आ गये है लेकिन ध्यान से देखेंगे तो दिखेगा कि इसमें एक ऑप्शन बढ़ गया है वो आप्शन है address update इसलिए इस पेज के सभी ऑप्शन में से जहाँ address update लिखा रहेगा वहां ओके कर दीजिये ओके करते ही आपके सामने एक पेज और खुलेगा ।

अपडेट करने के तरीके का चुनाव करना –अब जो पेज आपके सामने है यही पेज हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि यही से एड्रेस अपडेट किया जाता है । इस पेज पर आपको दो आप्शन दिखाई देंगे जहाँ लिखा रहेगा –

1 – update aadhaar online

2 –Head of Family (HOF) based Address Update

1 – update aadhaar online– यह ऑप्शन पर तब ओके करना है जब आपके पास जो डॉक्यूमेंट है उस डॉक्यूमेंट में आपकी सभी डिटेल सही हों और साथ ही इसमें यहीं का एड्रेस भी होना चाहिए ,जहाँ आप रहते हैं ।ध्यान रहे कि इस पोस्ट में हम आगे के जो भी स्टेप करेंगे उनमे इसी पहले ऑप्शन पर ओके करके एड्रेस अपडेट करने का प्रोसेस जानेंगे ।

2 –Head Of Family (HOF) based Address Update– इस ऑप्शन का चुनाव तब किया जाता है जब आपके पास यहाँ के एड्रेस का कोई डॉक्यूमेंट नहीं है लेकिन आपके माता पिता या पति या अभिभावक के पास यही का आधार कार्ड और बाकी डॉक्यूमेंट भी है ,किन्तु एड्रेस चेज करने हेतू इस ऑप्शन का चुनाव बहुत सोच समझ कर किया जाता है ,एक गलत स्टेप आपके आधार कार्ड के एड्रेस चेंज करने के सभी प्रयास को रिजेक्ट कर सकता है । इसलिए हमने अलग से इस विषय को समझाने हेतू एक पोस्ट लिखेंगे ,पोस्ट में हमने इस दुसरे माध्यम से कैसे aadhaar online address update कर सकते है इसका पूरा प्रोसेस समझायेंगे –

एड्रेस अपडेट करने हेतू पहले आप्शन का चुनाव करना- हम जब पहले आप्शन update aadhaar online– का चुनाव करते हैं तो एक पेज खुलता है इस पेज पर सबसे उपर लिखा रहता है- How it Works? इस लाइन के नीचे पुरे ही पेज पर आपको समझाया गया है कि आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने का आपने जो चुनाव किया है, इसके सभी स्टेप कैसे करने होंगे ,यहाँ पर एड्रेस अपडेट करने की फीस भी लिखी रहती है इस पेज पर सबसे नीचे लिखा proceed to update aadhaar इस पर ओके कर देना है ओके करते ही आपके सामने एक पेज और खुलता है, इस पेज में भी नीचे proceed to update aadhaar लिखा हुआ है इस पर भी ओके कर देना है ।

एड्रेस अपडेट हेतू आधार कार्ड की डिटेल भरना – अब जो पेज आपके सामने है इस पेज पर आपके आधार कार्ड के एड्रेस की सभी डिटेल लिखी आ जाएँगी, इस पेज पेज लिखे हुए Current Details –इस लाइन के नीचे आपके आधार कार्ड की वर्तमान एड्रेस डिटेल लिखी रहेगी ।

कृपया ध्यान दें –

यहाँ पर दिखाई देने वाली डिटेल में नाम और उम्र यदि आपके उस डॉक्यूमेंट से मैच नहीं करती हैं ,जो आप अपलोड करने वाले हो तो आपको आगे का कोई भी स्टेप ओके नहीं करना है और यही रुक जाना है ,यदि फिर भी बिना मैचिंग के डॉक्यूमेंट अपलोड करते हो तो आपका डॉक्यूमेंट UIDAI की ओर से रिजेक्ट कर दिया जायेगा ।

Details to be Updated- कृपया ध्यान दें इस लाइन के नीचे लिखे सभी ऑप्शन में और एक एक करके ध्यान पूर्वक वही एड्रेस डिटेल भरना है, जहाँ आप इस समय रहते हैं और जो आपके यहाँ के निवास डॉक्यूमेंट में जो भी एड्रेस डिटेल हैं उन सभी डिटेल को स्टेप by स्टेप भर देना है ,लेकिन इन ऑप्शन में से जो डिटेल आपके पास नहीं हो उसे छोड़ देना होगा लेकिन मुख्य डिटेल भरना ही होगा।यहाँ की गयी एक गलती भी आपके पुरे प्रोसेस को रिजेक्ट करवा सकती है, इसलिए सभी डिटेल सही और देखकर भरना है हिंदी और अंग्रेजी में स्पेलिंग मिस्टेक न हो ।

update aadhaar online करते समय कौन सी डिटेल भरना है और कौनसा छोड़ना है इसकी जानकारी और प्रोसेस –

अद्यतन करने के लिए संबंध का नाम-Care ofयह लाइन छोड़ना नहीं है क्योंकि इसमें अपने पति या पिता या अभिभावक का नाम भरना होता है ।

घर / भवन / अपार्टमेंट-House/Building/Apartment-इसमें अपने घर /बिल्डिंग /अपार्टमेंट का नाम या नंबर लिखना है,यह लाइन लिख सकते है या छोड़ सकते है । लेकिन यदि आप गाँव से है तो इस लाइन में आप अपने ग्राम का नाम लिखें

गली / सड़क / लेन-Street/Road/Lane- इस लाइन में अपने गली /सड़क /लेन का नाम लिखना है,यह लाइन लिख सकते है या छोड़ सकते है ।लेकिन यदि आप गाँव से है तो इस लाइन में आप अपने पोस्ट का नाम अवश्य ही लिखें ।

क्षेत्र / इलाका / सेक्टर-Area/Locality/Sector-इस लाइन में अपने सेक्टर आदि का नाम लिख देना ,यह लाइन लिख सकते है या छोड़ सकते है

सीमा चिन्ह-Landmark- यदि आपके आस पास कोई मंदिर मस्जिद ,कोई सरकारी या प्राइवेट स्कुल ,हॉस्पिटल ,फेमस दूकान आदि ,आसपास कोई फेमस बिल्डिंग ,कहने का मतलब यही है कि कोई भी एक नाम जो आपके आसपास फेमस है उसका नाम लाइन में लिखना है ,यह लाइन लिख सकते है या छोड़ सकते है

Pincode-इस लाइन को छोड़ नहीं सकते क्योंकि यहाँ अपने एरिया का पोस्टल पिनकोड लिखना है ,जैसे ही आप यहाँ अपना पिनकोड भरते हैं तो आगे लिखी सभी डिटेल अपने आप भर जाएँगी .जैसे कि राज्य ,जनपद का नाम ,।

Village/Town/City– इस लाइन को भरने के लिए जब आप ओके करोगे तो एक लिस्ट खुलेगी इसमें आपको अपने गाँव का नाम लिखकर या फिर इस लिस्ट में खोजकर सर्च करना होगा नाम लिखते ही लिस्ट में से उस नाम पर ओके कर देना होगा ,ओके करते ही हिंदी वाले नाम आपने आप भर जायेंगे । इस लाइन को भी नहीं छोड़ सकते

नोट- जो लाइन भरनी आवश्यक थी यदि वे भर गयी है तो एक बार उनको चेक कर लेना है कि क्या सभी डिटेल सही हैं या नहीं ,यदि कोई लाइन सही नहीं है तो एक बार फिर से ओके करके सही से और अपने डॉक्यूमेंट एड्रेस के अनुसार सही सही भर लेना है ।

सेव किये गये डॉक्यूमेंट अपलोड करना- जब सभी डिटेल भर जाये तो ध्यान से देखना कि इसी पेज पर नीचे की तरफ लिखा होगा Manual Upload और Fetch from Digital Repository

आपको इस ऑप्शन tik को Manual Upload पर ही रहने देना है और जहाँ Select Valid Supporting Document Type लिखा हुआ है वहां ओके कर देना है यहाँ से एक लिस्ट निकलेगी उस लिस्ट में से आपको वह डॉक्यूमेंट का नाम देखना है जो डॉक्यूमेंट आपके पास है, इस लिस्ट में से ध्यान पूर्वक वो डॉक्यूमेंट आप्शन का नाम निकालना है जिस नाम का डॉक्यूमेंट आपके पास स्कैन हुआ रखा है ,ठीक वही मैचिंग नाम मिलते ही उस पर ओके कर देना है ।

कृपया ध्यान दें-

सही और स्पष्ट डॉक्यूमेंट अपलोड किये जाएँ – ध्यान देने वाली बात यह है कि आपने जो डॉक्यूमेंट अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव करके रखा हुआ है उसी के अनुसार ही डॉक्यूमेंट सेलेक्ट करें – Select Valid Supporting Document Type जहाँ लिखा है ,इस पर ओके करते ही जो लिस्ट निकलती है ,इस लिस्ट में से डॉक्यूमेंट का नाम select करते समय यदि आप किसी और डॉक्यूमेंट को select कर लेते हो ,तो आपका upload document को UIDAI की ओर से रिजेक्ट कर दिया जायेगा ,इसलिए उस लिस्ट में से वही डॉक्यूमेंट select करे जिस नाम का डॉक्यूमेंट आपके पास आपके कम्प्यूटर या मोबाइल में pdf बना कर रखा हुआ है ।राशन कार्ड है तो राशन कार्ड नाम से ,मार्क शीट है तो मार्क शीट नाम से लिस्ट में नाम खोजना चाहिए ।

Select Valid Supporting Document Type जहाँ लिखा है ,इस पर ओके करते ही जो डॉक्यूमेंट लिस्ट निकलती है –इन डॉक्यूमेंट की लिस्ट में जितने भी डॉक्यूमेंट हैं सभी का नाम और कार्य जानना हो ,इनमे से कोई भी डॉक्यूमेंट आप कैसे बनवा सकते है ,यह जानने के लिए आपको इस पोस्ट को अवश्य देखना चाहिए ,इन सभी डॉक्यूमेंट के बार में विस्तार पूर्वक जानकारी चाहिए तो यहाँ क्लिक करें । और यदि आपको aaddhar card की वेबसाईट पर जाकर यह list देखना चाहते हो तो यहाँ ओके करें ।

इस लिस्ट में से जब आप उस डॉक्यूमेंट का नाम सेलेक्ट कर लेते हो जो आपके पास सेव है तो ऐसा करते ही अब इसी ऑप्शन के नीचे एक View Details & Upload Document लिखा ऑप्शन मिलेगा ,इस ऑप्शन पर ओके करते ही आपके सामने लिखा आयेगा continuous to upload इसपर ओके करते ही आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के फाइल में पहुँच जाओगे और आपको आपके कम्प्यूटर या मोबाइल की सभी मेमोरी फाइल दिखने लगेगी,इसलिए अब आपको उस सेव किये डॉक्यूमेंट तक पहुंचना होगा और सेव किया pdf दिखते ही उस पर ओके करना है ,जैसे ही आप ओके करते हो आपकी pdf यहाँ अपलोड होने लगेगी ।जैसे ही आपका डॉक्यूमेंट अपलोड जाये तो फिर next पर ओके कर देना है ,next करते ही आपके सामने एक पेज और खुलेगा ।

एक बार फिर भरी गयी डिटेल चेक करना-अब जो पेज आपके सामने है इस पेज पर वे सभी डिटेल दिखाई दे जाएगी जो आपने अब तक भरी हैं और ये डिटेल एड्रेस चेंज होने के बाद कैसी दिखेंगी इसकी एक झलक यहाँ मिल जाएगी यदि कोई डिटेल गलत लग रही है तो आप फिर से back करके फिर से वही डिटेल सही करके भर सकते हैं ,लेकिन यदि सभी डिटेल सही भर गयी हैं तो इन डिटेल के नीचे tik पर ओके करके next पर ओके कर देना है ,next पर ओके करते ही आपके सामने एक पेज खुलता है

पेमेंट करने का चुनाव करना अब आपके सामने जो पेज है ,इस पेज पर आपको एड्रेस अपडेट करने हेतू पेमेंट करना है लेकिन किसी भी आप्शन का चुनाव करने से पहले –I hereby confirm that I have read and understood the Payments / Cancellation / Refunds Process. पर ओके अवश्य ही कर देना है ।

पेमेंट करने हेतू यहाँ इस पेज पर दो ऑप्शन दिए रहते हैं पहला ऑप्शन है Rozorpay और दूसरा है pay u biz ,यदि आपके पास rozorpay एप डाऊनलोड है और उस एप पर आपका अकाउंट है तो आप इसी से पेमेंट कर सकते है, लेकिन जिनका अकाउंट इस एप पर नहीं हो तो उसको दुसरे आप्शन पर ओके करना चाहिए ।

लेकिन हमें दुसरे आप्शन पर ओके करना है और उसके बाद नीचे लिखे make payment पर ओके कर देना है ,ओके करने के बाद यहाँ हमें पेमेंट करने के बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे

  • Cards (Credit/Debit)– क्रेडिट या डेबिट कार्ड का चुनाव कर सकते हैं
  • Scan and Pay– यहाँ हम स्कैनर निकाल कर पेमेंट कर सकते हैं ।
  • UPI- अपनी UPI आईडी से भी पेमेंट किया जा सकता है

किसी भी तरीके का चुनाव कीजिये जो आपको सही लगे ।

पेमेंट हो जाने के बाद स्लिप सेव करना – पेमेंट हो जाने के बाद आपको जो स्लिप मिले उसमे जहाँ download acknowledgment लिखा रहेगा वहां पर ओके कर देना है , ओके होते ही सेव करने के लिए बोला जायेगा ,अब इस स्लिप को अपने कम्प्यूटर या मोबाइल के किसी फोल्डर में सेव कर लेना है।यह स्लिप बाद में काम आयेगी जब आपको यह देखना हो कि आपके इस address update के कार्य का क्या हुआ है और आपको इस कार्य का स्टेटस चेक करना हो ,यह आधार स्टेटस ( aadhaar address update status )कैसे चेक किया जाता है, पोस्ट पूरा पढेंगे तो इसकी जानकारी आगे इसी पोस्ट में दे दी गयी है।

ऑनलाइन प्रोसेस में ध्यान देने योग्य बातें –

आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन की गई कॉपी ही अपलोड करें।सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट सही और स्पष्ट होने चाहिए ।साफ़ सुथरे डॉक्यूमेंट ही अपलोड करें नहीं तो रिजेक्ट हो सकते हैं।UIDAI द्वारा प्रदान लिस्ट के अनुसार ही डॉक्यूमेंट अपलोड करें ,अपलोड की की जाने वाली जानकारी को एक बार चैक करें और सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही हों । सफलतापूर्वक करने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा। यह कार्य करने के कुछ दिनों बाद इस SRN नंबर को आधार वेबसाईट पर जाकर जहाँ स्टेटस चेक किया जाता उस आप्शन का यूज़ करके इस ऑनलाइन प्रोसेस का स्टेटस चेक किया जा सकता है ।check aadhaar address update status

आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया-how to Upload ID/Address Proof documents offline

निकटतम आधार केंद्र पर जाएं: अपने निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जाएं।आधार अपडेट/सुधार फॉर्म भरें।अपडेट के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की मूल और फोटोकॉपी साथ ले जाएं।फॉर्म और डॉक्यूमेंट जमा करें।कुछ मामलों में, बायोमेट्रिक सत्यापन आवश्यक हो सकता है। आपको एक स्लिप दी जाएगी जिसमें Enrolment id नंबर होगा ।

अपने नजदीकी किसी भी आधार सेंटर को कैसे खोजा जा सकता है,इसका प्रोसेस जानने हेतू यहाँ क्लिक् करें ।

किसी आधार सेंटर पर जाने से पहले आपके पास कौन कौन से संभावित डॉक्यूमेंट होने आवश्यक होने चाहिए ,जिससे कि आपको बार बार वापस न आना पड़े ,जानने के लिए हम आपके लिए जल्दी ही एक पोस्ट लिखेंगे

आवेदन की स्थिति की जाँच -Check Aadhaar Update Status

aadhaar address update status-आधार कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? How to check Aadhaar status?आपने अपना नया आधार कार्ड बनवाया हो या उसमे कोई अपडेट कार्य कराया हो ,पीवीसी कार्ड मंगवाया हो ,सभी प्रकार के आवेदन की स्थिति की जाँच करने का प्रोसेस एक ही होता है ,सम्पूर्ण प्रोसेस जानने के लिए आपको हमारी इस पोस्ट पर जाना चाहिए –click here

सबमिट होने के बाद डॉक्यूमेंट अपडेट होने में लगने वाला समय-Aadhaar document update online time

आधार कार्ड अपडेट कितने दिन में हो जाता है? इस समय को सही से बताया नहीं जा सकता है ,यदि समूर्ण प्रोसेस सही सही किया गया है और सही और स्पष्ट डॉक्यूमेंट अपलोड किये गये हों, तो 3 दिन से लेकर 10 दिन या अधिकतम 30 दिन तक के बीच में कभी भी डॉक्यूमेंट अपडेट हो जाता है। वैसे आपके आधार लिंक नंबर पर aadhaar online address update का मैसेज भी आ जाता है ,जिसमे success या reject होने का मैसेज लिखा होता है ।

आधार कार्ड अपडेट हो गया है कैसे पता चलेगा?

जब आप स्टेटस चेक करते हैं तो वहां सभी डिटेल भरने के बाद और फिर ओके करते ही नीचे लिखा आ जायेगा कि अपडेट हुआ है या नहीं , रिजेक्ट होने का कारण भी लिखा आ जाता है, इसके अतिरिक्त आपके पास एक मैसज भी आ जाता है कि success या reject हुआ है।किन्तु यदि रिजेक्ट हो जाये तो पहले आपको ध्यान से स्टेटस पढना चाहिए कि रिजेक्ट होने का क्या कारण है तो अब उसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपडेट करने का यह प्रोसेस फिर से करना होगा ।फिर से अपडेट करने हेतू सभी स्टेप यही रहेंगे जो इस पोस्ट में आपको समझाए गये हैं ।

यदि success हुआ है तो आधार कार्ड फिर से डाउन लोड करना पड़ता है, एड्रेस चेंज होने के बाद पुराना आधार कार्ड किसी काम का नहीं रहेगा, नया आधार कार्ड कैसे डाउनलोड किया जाता है ,इसका प्रोसेस जानने हेतू आपको हमारी इस विषय लिखी पोस्ट का वेट करना होगा ,पोस्ट जल्दी ही आयेगी ।

यदि आपको आधार कार्ड से जुडी किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो आप UIDAI की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

Toll free :1947 email id-lhelp@uidai.gov.in

मुझे आशा है कि यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। यदि आप इस लेख से सम्बंधित और भी कुछ जानना चाहते हैं? तो हमें अवश्य ही कमेन्ट करें ।आपकी कोई भी सहायता करने में हमें ख़ुशी होगी ।पोस्ट अच्छी लगे तो इसे शेयर भी कीजियेगा ।

आधार कार्ड से सम्बंधित किसी भी विषय को विस्तार पूर्वक जानने हेतू हमने एक और पोस्ट लिखी है उस पोस्ट को एक बार अवश्य पढ़े ,हमें इतना विश्वास है कि उस पोस्ट पर आधार कार्ड से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी आपको मिल जाएँगी । उस उपयोगी पोस्ट पर जाने हेतू यहाँ क्लिक करें ।

82 / 100 SEO Score

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *