Latest information about uidai website -हम सभी जानते हैं कि आपका आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं है? यह आपके बहुत से आवश्यक कामों को आसान बनाने का एक डिजिटल पासपोर्ट है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आधार कार्ड से जुड़ी अधिकतर जानकारी और सेवाएं ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते हैं ।आपको प्रत्येक सेवा के लिए आधार सेंटर जाने की आवश्यकता नहीं है ।

UIDAI वेबसाइट पर आप क्या-क्या कर सकते हैं?
UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) की वेबसाइट, https://uidai.gov.in/, आपके आधार कार्ड से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को ऑनलाइन करने के लिए एक केंद्रीय प्लेटफॉर्म प्रदान करती है।आइए आपको बताते हैं कि UIDAI की वेबसाइट आपकी जिंदगी कैसे आसान बना सकती है।
आधार कार्ड की वेबसाईट कैसे यूज करें – open aadhaar card website
जब आप वेबसाईट –https://uidai.gov.in/, में प्रवेश करते हो सबसे पहले आपको अपनी इच्छानुसार भाषा का चुनाव करने के लिए बोला जाता है ,फिर उसके बाद आपको एक लिस्ट दिखाई देगी ,उस लिस्ट में से आपके काम का एक ही ऑप्सन है my aaddhaar और my aadhaar पर जब आप रुकते हो तो एक लिस्ट खुलती है ,इस लिस्ट में से जितने भी आप्शन आपको दिखाई देते हैं उनकी चर्चा हम इस पोस्ट में एक एक करके करेंगे ।
नोट : हम आपको my aaddhaar के केवल उन ऑप्सन की जानकारी देने जा रहे हैं जो ऑप्सन आप यूज़ कर सकते हैं और जो आपके काम आ सकते हैं ।क्योंकि इनमे से कुछ ऑप्सन अब काम नहीं करते हैं या वो अलग अलग ऑप्सन अब एक ही काम करते हैं ।
कृपया ध्यान दें –
सबसे पहले हम उन ऑप्शन की चर्चा करेंगे , जिनको यूज़ करने के लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लगा होना आवश्यक है ।इन ऑप्शन को आप जब यूज़ करते हैं तो आपके आधार कार्ड में लगे मोबाइल पर एक otp जाता है ।
डाक्यूमेंट अपडेट/ दस्तावेज अपडेट- document update
आधार कार्ड हमारे लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है।आधार कार्ड हमारे लिए सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि यह हमारे कई महत्वपूर्ण कामों से जुड़ा हुआ है।आधार कार्ड अपडेट करने से आपके कई काम आसान हो सकते हैं। चाहे आप नौकरी लगवाना चाहते हों, बैंक खाता खुलवाना हो या फिर कोई सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, अपडेटेड आधार कार्ड आपके लिए वरदान ही साबित हो सकता है।
आधार कार्ड में “डॉक्यूमेंट अपडेट”document update का ऑप्शन उन सभी लोगों के लिए होता है जिन्होंने अपना आधार कार्ड बनवाया हुआ है, और आप अपनी नवीनतम पहचान सम्बंधित जानकारी अपने आधार कार्ड में अपडेट करना चाहते हैं,यह प्रक्रिया क्यों आवश्यक है ,इसे करने से आपको क्या लाभ प्राप्त होंगे,इन सभी प्रश्न का समाधान एक बार में ही जानने हेतू यहाँ क्लिक करें ।
यदि आप अपने आधार कार्ड से जुडी इस प्रक्रिया को भी जानना चाहते हैं कि आप अपने डॉक्यूमेंट घर बैठे ही अपडेट कैसे कर सकते हैं तो आपको यहाँ क्लिक करना चाहिए ।
आधार कार्ड में पता अपडेट करें – Address Update
कब-कब एड्रेस अपडेट करना पड़ सकता है?
यदि आपके घर के नंबर, गली या इलाके का नाम बदल जाता है या जब आप एक शहर से दूसरे शहर या एक घर से दूसरे घर में शिफ्ट होते हैं।अगर आप लम्बे समय के लिए कही पर किसी किराए के घर में रहते हैं या आपका किराए का घर बदल जाता है।किसी लड़की का जब विवाह हो जाता है तो उसका एड्रेस भी बदलना पड़ता है,साथ ही उसके आधार कार्ड में पिता के स्थान पर पति का नाम होना अनिवार्य होता है ,नहीं तो उसको काफी कठिनाईयों का सामना होगा ।
आपको अपने आधार कार्ड में यह बदलाव कराना जरूरी होता है,नहीं तो आपको बहुत सी सरकारी और प्राइवेट सुविधाओ से वंचित रहना पड़ सकता है ।
अपने आधार कार्ड में घर बैठे ही एड्रेस चेंज कर सकते है : इसके लिए हमने एक पोस्ट लिखी है ,हमारी इस पोस्ट के माध्यम से आप अपने आधार कार्ड में अपना नया एड्रेस ऑनलाइन ही चेंज कर सकते और इसमें कौन कौन से डॉक्यूमेंट लगाने पड़ते हैं ,इसकी सभी जानकारी और पूरा प्रोसेस जानने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
आधार डाऊनलोड करें -download aadhaar
आप अपने आधार कार्ड का डिजिटल संस्करण, यानी ई-आधार, सीधे इस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।ई-आधार को आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रख सकते हैं और जब भी जरूरत हो, इसका उपयोग कर सकते हैं। आधार कार्ड कैसे डाऊनलोड किया जाता है इस विषय पर हम जल्दी ही पोस्ट लेकर आएंगे ।
खोया हुआ ईआईडी/यूआईडी पुनः प्राप्त करें – Retrieve lost or forgotten EID /UID
यदि आपने अपना आधार खो दिया है या फिर आपने वो कागज खो दिया है, जिसपर आपका इनरोलमेंट नंबर था ,जो आपको आधार कार्ड सेंटर से मिला था तो आप इस ऑप्सन के माध्यम से इसे पुनः प्राप्त कर सकते हैं।खोया हुआ आधार कैसे पुनः प्राप्त करते हैं या वो एनरोलमेंट नंबर कैसे पुनः प्राप्त करते हैं ,यह जानकारी प्राप्त करने के लिए हम इस विषय पर जल्दी ही पोस्ट लिखेंगे ।
ईमेल /मोबाइल नंबर सत्यापित करें- Verify Email / Mobile
यदि आप भूल गये हैं कि मेरे आधार कार्ड में कौनसा मोबाइल नंबर और ईमेल लगा हुआ है तो इस ऑप्सन के माध्यम से आप अपने आधार कार्ड से जुड़े ईमेल या मोबाइल नंबर को सत्यापित कर सकते हैं।सत्यापित कैसे करना होता है इसकी जानकारी के लिए हम एक पोस्ट लेकर आयेंगे ।
वीआईडी सर्जित करें – virtual ID (VID) generator
वीआईडी (वर्चुअल आईडी) एक 16 अंकों की अस्थायी आईडी है जिसे आप अपनी सुरक्षा के लिए उपयोग कर सकते हैं।virtual ID क्या होती है इसके क्या क्या उपयोग होते हैं और यह कैसे प्राप्त होती है ,यदि आपको इसकी जानकारी प्राप्त करना है तो इस विषय हमारी पोस्ट का वेट करें ।
आधार को लॉक/अनलॉक करें-Lock / Unlock Aadhaar
कृपया ध्यान दे इस ऑप्सन को बहुत ही समझ से यूज़ करना ,नहीं तो थोड़ी सी भी गलती करदी तो आपको आधार कार्ड सेंटर जाना पड़ सकता । यदि आप यह जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं कि इस ऑप्सन का यूज़ क्यों किया जाता है ,या फिर आप अपने आधार कार्ड को लॉक /अनलॉक करने का प्रोसेस जानना चाहते हैं तो हम इस विषय पर पोस्ट लेकर आएंगे
बायोमेट्रिक्स को लॉक/अनलॉक करें-lock/unlock biometrics
आपके आधार कार्ड में “बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक”lock/unlock biometrics ऑप्शन एक महत्वपूर्ण सुविधा है जिसका उपयोग आप अपनी बायोमेट्रिक जानकारी (उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली) को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं।यदि आप यह जानना चाहते हैं कि इस ऑप्सन का यूज़ कब किया जाता है?बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक करने के क्या फायदे या नुकसान हो सकते हैं ,या आप बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक कैसे करें की प्रक्रिया जानना चाहते है तो वेट करें हम जल्दी ही इस विषय पर आपके लिए पोस्ट लेकर आएंगे ।
बैंक सीडिंग स्थिति-bank seeding status
बैंक सीडिंग स्टेटस bank seeding status का मतलब है कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से जुड़ा हुआ है या नहीं। यदि आपकी व्यक्तिगत जानकारी सही है और सरकारी योजनाओं के लाभ सीधे आपके बैंक खाते में आ सकें।यदि आपको यह नहीं पता है कि आपका आधार आपके किस बैंक से जुड़ा हुआ है या नहीं या आपको यह जानकारी लेना हो कि आपकी सरकारी सुविधा किस बैंक अकाउंट में जा रही है ,तो इस ऑप्सन के माध्यम से जाना जा सकता है, इस वेबसाईट का यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण ऑप्शन है ।यह प्रोसेस कैसे होता जिससे आपको aadhaar and bank seeding status की जानकारी प्राप्त की जा सकती है ,हम जल्दी ही इस विषय पर पोस्ट लेकर आएंगे ।
आधार पेपरलेस ऑफलाइन ईकेवाईसी aadhaar paperless offline ekyc
आधार पेपरलेस ऑफलाइन ईकेवाईसी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से किसी व्यक्ति की पहचान को आधार डेटाबेस से ऑनलाइन लिया जाता है किन्तु उसके आधार कार्ड को ऑफलाइन तरीके से सत्यापित किया जा सकता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है और इसमें किसी भी भौतिक दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होती है।
यह offline ekyc क्या है और कैसे किया जाता है ,और इसका उपयोग कहाँ पर होता है,आपकी पहचान की सेफ्टी के लिए यह क्यों किया जाता है – इस विषय पर अधिक जानकारी हेतू और इस aadhaar offline peperless ekyc प्रक्रिया की विधि करने की और इसके क्या बेनिफिट होते हैं ,और क्यों आवश्यक हैं इस विषय पर हम एक पोस्ट लेकर आने वाले हैं ।
कृपया ध्यान दें –
अब हम इस वेबसाईट के my aadhaar वाले ऑप्शन के अंतर्गत आने वाले कुछ अन्य ऑप्शन की चर्चा करते हैं , जिनको यूज़ करने के लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लगा होना आवश्यक नहीं है ।
आधार कार्ड में सहायक डॉक्यूमेंट की सूची-List of Supporting Documents for Aadhaar Enrolment & Update
आधार कार्ड में सहायक डॉक्यूमेंट की सूची एक ऐसी सहायक लिस्ट है जिसमें वे सभी डॉक्यूमेंट सम्मिलित होते हैं जिन्हें आधार कार्ड बनवाते समय या उसमें कोई बदलाव करवाते समय जमा करना होता है।आधार कार्ड में सहायक डाक्यूमेंट्स की सूची एक बहुत ही महत्वपूर्ण सूची है जो आधार कार्ड सिस्टम की विश्वसनीयता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने में मदद करती है।
भारत सरकार द्वारा जारी सभी डॉक्यूमेंट की यह लिस्ट बहुत ही लम्बी है,इसलिए हम सभी के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और विस्तृत विषय है,इसीलिए आपको सभी डॉक्यूमेंट की सम्पूर्ण जानकारी देने के लिए इस विषय पर हमने अलग से एक पोस्ट लिखा है ,उस पोस्ट को पढने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
आधार अद्यतन स्थिति की जाँच करें – check aadhaar update status
जब आपका एक नया आधार कार्ड बनता है, या फिर जब आप अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव करते हैं, जैसे कि अपना नाम, पता,लिंग ,मोबाइल नंबर, या जन्मतिथि बदलना, तो आप “check aadhaar update status “इस ऑप्शन का उपयोग करके यह जांच सकते हैं कि आपका अपडेट प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या नहीं।आप इस सेवा का उपयोग करके अपने आधार कार्ड की स्थिति की जांच कर सकते हैं।आधार कार्ड बनने में कितना समय लग रहा है, यह जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।
इस ऑप्सन को कैसे यूज़ करना है इसकी अधिक और विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें ।
आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर करें-Order Aadhaar PVC Card
यदि आप अपने आधार कार्ड को एक प्लास्टिक कार्ड के रूप में चाहते हैं, तो आप इस वेबसाइट के माध्यम से आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं।पीवीसी कार्ड अधिक टिकाऊ होता है और इसे साथ रखना भी आसान होता है।आप अपने लिए एक नया pvc card कैसे ऑर्डर कर सकते हैं ,इस विषय पर जल्दी ही पोस्ट मिलेगी ।
आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति की जांच करें-Check Aadhaar PVC Card Order Status
यदि आपने अपने लिए एक नया आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर किया है,तो आप इसकी डिलीवरी की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।इस ऑप्सन में आपको बताया जाएगा कि आपका कार्ड कब तक आपके पास पहुंच जाएगा। Check Aadhaar PVC Card Order Status करने का प्रोसेस कैसे किया जाता है इसपर जल्दी ही पोस्ट लिखी जाएगी ।
नामांकन केंद्र का पता लगाएं-Locate Enrolment Center
आपको एक नया आधार कार्ड बनवाना है या आपको अपने आधार कार्ड में नाम ,पता ,मोबाइल नंबर ,लिंग ,उम्र को चेंज करवाना लेकिन यदि आपको पता नहीं है कि आपके आस-पास कोई आधार नामांकन केंद्र कहां है, तो आप इस भुवन ऑप्शन का यूज़ कर सकते हैं , भुवन आधार पोर्टल का उपयोग करके आधार सेंटर को ढूंढ सकते हैं।
आप अपने आसपास एक आधार कार्ड सेंटर को ऑनलाइन कैसे खोज सकते हैं ,यह प्रोसेस कैसे किया जाता है ,इस विषय में जल्दी ही पोस्ट लिखी जाएगी ।
नियुक्ति बुक करें:Book an Appointment
आधार सेंटर जाने से पहले ही यदि आप अपनी सीट बुक करना चाहते है तो आपको अपने लिए आधार की वेबसाईट पर जाकर अपनी सीट और समय बुक कर लेना चाहिए –
“Book an Appointment” ऑप्शन का उपयोग तब किया जाता है जब आपको अपने लिए एक नया आधार कार्ड बनवाना है ,या उसमे कोई चेंज करवाना है ,जैसे नाम पता उम्र ,लिंग फोटो ,फिंगरप्रिंट आदि ,आप आधार कार्ड से संबंधित किसी भी काम के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाने से पहले एक निश्चित समय पर अपॉइंटमेंट लेकर जा सकते हैं ।यदि आपको आधार कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो आप इस वेबसाइट के माध्यम से अपने निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर नियुक्ति बुक कर सकते हैं।
यदि आप अपने लिए एक Book an Appointment करना चाहते हैं तो आपको इसका प्रोसेस जानना चाहते हो तो हम आपके लिए जल्दी ही इस विषय पर पोस्ट लिखेंगे ।
कृपया ध्यान दे –
आधार कार्ड सेंटर में आप आधार कार्ड से सम्बंधित कोई भी कार्य करवाने जाते हो तो कुछ डॉक्यूमेंट साथ में ले जाना आवश्यक होता है,यदि आप अपने साथ में इन आवश्यक डॉक्यूमेंट को नहीं ले जाते हो तो आपको वहां से पता नहीं कितनी बार वापस आना पड़ सकता है इस विषय पर हम जल्दी ही पोस्ट लिखेंगे ।
आधार की वैधता जांचें-Check Aadhaar Validity
“आधार वैधता जांचें”Check Aadhaar Validity ऑप्शन का उपयोग तब किया जाता है जब आपको यह जानना हो कि आपका आधार कार्ड अभी भी वैध है या नहीं।या फिर आपको यह पता करना है कि आपके आधार कार्ड में कौनसा मोबाइल नंबर लगा हुआ है ,यह सुविधा UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) द्वारा प्रदान की जाती है।आप किसी भी व्यक्ति के आधार नंबर की वैधता और उसमे लगा मोबाइल नंबर ऑनलाइन जांच सकते हैं।
कृपया ध्यान दें:
- UIDAI वेबसाइट पर उपलब्ध लगभग सभी सेवाएं निःशुल्क हैं।लेकिन कुछ सेवाओ के लिए शुल्क देना होता है ।
- इस वेबसाईट से सम्बंधित कुछ सेवाओ के लिए आपको अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी आधार सेंटर्स जाना पड़ सकता है और वो कौन कौन सी अनिवार्य सेवाए हैं जिनको चेंज या अपडेट करवाने के लिए आपको आधार सेंटर ही जाना पड़ता है – इसकी पूरी लिस्ट और प्रक्रिया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
यदि आपको आधार कार्ड से जुडी किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो आप UIDAI की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
Toll free :1947 email id-lhelp@uidai.gov.in
मुझे आशा है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। यदि आप UIDAI वेबसाइट के बारे में और भी कुछ जानना चाहते हैं? तो हमें अवश्य ही कमेन्ट करें ,हम कोशिश करेंगे कि उस विषय पर आपके लिए एक पोस्ट अवश्य लिखें ।पोस्ट अच्छी लगे तो इसे शेयर भी कीजियेगा ।
