10th Ke Baad Konsa Course kare, करियर चुनते समय 23 गलतियाँ जो अधिकतर विद्यार्थी कर जाते हैं ?

आपका आने वाला भविष्य कैसा होगा वह आपके एक निर्णय से तय होता है.

10th के बाद विद्यार्थी या तो स्वयं या फिर किसी अन्य के कहने पर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसके बाद आपको पूरी उम्र पछतावा रहेगा लेकिन आप उस गलती को फिर कभी ठीक नहीं कर पाओगे ,क्योंकि 10वीं तक तो आप लगभग सभी विषय पढ़ते हैं लेकिन 10वीं के बाद ही आपको तय करना पड़ता है कि आपको क्या विषय चुनना है |

इसीलिए आज हम इसपर चर्चा करेंगे कि 10th ke baad konsa course kare ,Career Options After 10th? करियर चुनते समय 23 गलतियाँ जो अधिकतर विद्यार्थी कर जाते हैं ?
10th ke baad konsa course kare, Career Options After 10th, which is best stream after 10th,options for career after 10thhow to choose career after 10 th i am confused about my career after 10 th
10th ke baad konsa course kare, करियर चुनते समय 23 गलतियाँ जो अधिकतर विद्यार्थी कर जाते हैं ?
करियर चुनते समय की जाने वाली मुख्य गलतियाँ

10th ke baad konsa course kare : अधिकतर विद्यार्थी वो ही विषय चुनते हैं जो उनके आसपास के स्कूल में होता है जिससे कि उनको भी दूर ना जाना पड़े |ऐसा करके हम सबसे बड़ी गलती करते हैं क्योंकि सभी की अलग-अलग विषय में रुचि होती हैं, इसलिए आगे कि पढाई या कोई भी कोर्स अपनी रूचि के हिसाब से ही चयन करें . किसी दुसरे की देखा देखी में हम गलत विषय का चयन कर बैठते हैं ऐसी गलतियाँ कदापि ना करें |

Career Options After 10th :अधिकतर यह भी देखने में आता है कि आपके किसी परिचित ने कोई कोर्स करने के बाद अच्छी नौकरी प्राप्त कर ली होती है और आपने भी माँ बाप के कहने से या देखा देखी में ही वहीं कोर्स चुन लिया जो आपके उस परिचित ने किया हो , इसी आशा में कि एक दिन आपको भी अच्छा पैकेज मिल सके | परन्तु एडमिशन लेने के बाद में ऐसा हो सकता है जब आप उस विषय को पढने लगे तो आपको वो विषय समझ ही ना आये या कुछ दिन पढने के बाद आपको बाद में पता चले कि उस कोर्स में आपकी कोई रूचि ही नहीं है ।

तब आपके सामने दो आप्शन होंगे या तो आप कुछ ही दिनों बाद उस विषय को छोड़ दोगे ।अब इससे ये होगा कि उस कोर्स को छोड़ने पर उस एडमिशन में लगे आपके सारे पैसे बर्बाद हो जायेंगे और और आपके माँ बाप का भी मन टूट जायेगा ,क्योंकि हो सकता है कि आपके एडमिशन के लिए उन्होंने पता नहीं कहाँ कहाँ से पैसो का प्रबंध किया था ।ऐसा होने से उनके ऊपर भी डबल प्रेशर आ जायेगा ,एक तो आप घर बैठ गये दुसरे उनके ऊपर पैसो का मानसिक दबाव बढ़ जायेगा ।

या फिर आप जैसे तैसे करके उस कोर्स को कर भी गये लेकिन सही से ना पढने के कारण जब आप नौकरी करने जाओगे तो आपको ढंग की नौकरी ही ना मिले और आपको उतना पैकेज ही न मिले जितना आपके उस परिचित या मित्र को प्राप्त हो रहा हो या जितना आप चाहते हों उतना उस फिल्ड में आपको कभी प्राप्त ही ना हो इससे आपके ऊपर जीवन भर मानसिक दबाव बना रहेगा और जीवन भर इस कारण आप इसी ग्लानी में जीवन व्यतीत कर देंगे कि आपने उस समय धर्य और विवेक से कार्य क्यों नहीं किया ।

10वीं के बाद किसी भी क्षेत्र में career option after 10th चुनते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना अति महत्वपूर्ण होता है:

10th ke baad konsa course kare यह चुनने के समय इस बात पर जोर दिया जाना चाहिए कि जो कोर्स हम करने जा रहें हैं अभी इस कोर्स की वास्तविक स्थिति क्या है और आने वाले समय में इसकी क्या वैल्यू रहने वाली है , ये नहीं कि भेडचाल में किसी भी कोर्स में एडमिशन करा लिया । इसके अतिरिक्त यह भी ध्यान रखना चाहिए कि भविष्य में आपको इस कोर्स में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है ?

यदि आपको यह जानकारी प्राप्त करनी है कि 10th ke baad konsa course kare ,या अपने करियर से जुड़ा कोई Career Options After 10th जानना है तो 10वीं के बाद विद्यार्थी और उनके माता-पिता या अभिभावक को एक साथ बैठकर निम्न महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा अवश्य ही करनी चाहिए यही वो 23 गलतियाँ जो अधिकतर विद्यार्थी कर जाते हैं ? :

  1. कोर्स की वास्तविक स्थिति: जब आप किसी कोर्स को चुनने जा रहे हों, तो आपको उस कोर्स की वर्तमान स्थिति का ध्यान रखना चाहिए। यह इस बात का पता लगाने में मदद करेगा कि क्या वह कोर्स आपके लक्ष्यों और रुचियों के अनुरूप है। उदाहरण के लिए, अगर आपका लक्ष्य सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में करियर बनाना है, तो आपको ऐसे कोर्स चुनने चाहिए जो प्रोग्रामिंग, डाटा संरचना, और इसी विषय से जुड़े अन्य संबंधित विषयों पर आधारित कोर्स ही हों ।यह नहीं कि आपने भेडचाल में कोई और विषय में एडमिशन करा लिया लेकिन वो विषय आपकी पकड़ से बाहर हो |
  2. भविष्य की मांग: आपको यह भी देखना चाहिए कि आने वाले समय में उस कोर्स की मांग क्या हो सकती है। उदाहरण के लिए, यदि आप डेटा साइंस का कोर्स कर रहे हैं, तो आपको पहले यह जानकारी जुटानी होगी कि क्या डेटा साइंस की मांग भविष्य में बढ़ने वाली है या नहीं ?
  3. भेड़चाल से बचें: अक्सर लोग दूसरों के अनुसरण में अपनी पसंद को नजरअंदाज कर देते हैं। यह एक गलत धारणा है बन चुकी है कि जो कोर्स सबसे अधिक लोकप्रिय है, वही सबसे अच्छा भी होगा।जबकि आपको अपनी रुचियों, योग्यताओं और लक्ष्यों के आधार पर ही कोर्स चुनना चाहिए क्योंकि उसी कोर्स में ही आप अपना आप सर्वश्रेष्ठ कर पाओगे |
  4. रुचि और योग्यताएं: आपकी रुचियां और योग्यताएं कोर्स चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आपको वही कोर्स चुनना चाहिए जो आपकी रुचियों और योग्यताओं के अनुरूप हो।कारण यही है कि सभी की रूचि अलग अलग होती है |
  5. करियर लक्ष्य: आपके करियर के लक्ष्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए।इसलिए आपको ऐसा कोर्स ही चुनना चाहिए जो आपके भविष्य के लक्ष्यों की पूर्ति में मदद कर सके।लक्ष्य बनाकर चलने में आपको भविष्य में किसी भी चुनौती का सामना करने में आसानी होगी |जैसा लक्ष्य बनायें उसी के अनुरूप करियर प्लान होना चाहिए |
  6. वित्तीय आयोजन: कोर्स की लागत और आपकी वित्तीय स्थिति को भी ध्यान में रखना चाहिए। आपको ऐसा कोर्स चुनना चाहिए जिसकी आप वित्तीय रूप से उचित ढंग से व्यवस्था कर सकें।ये नहीं होना चाहिए कि भेडचाल में आपने किसी ऐसे कोर्स में एडमिशन करवा लिया जो आपके बजट से बाहर हो , इससे यही होगा कि आने वाले समय पर आप उस कोर्स का खर्च ही नही झेल पाओगे और बाद में फिर खर्च बजट से बाहर होने पर आप उस कोर्स को बीच में ही छोड़ दोगे |
  7. करियर विकल्प: कोई भी कोर्स करने से पहले एक बार यह मूल्यांकन अवश्य करना चाहिए कि आपके चुने हुए कोर्स या विषय के स्नातकों के लिए बाजार में कितने करियर विकल्प उपलब्ध हैं। आपको यह जानना प्राप्त करनी चाहिए कि क्या सम्बंधित चुने हुए विषय में पर्याप्त नौकरियां उपलब्ध हैं या निकट भविष्य में उस क्षेत्र में नौकरियां उपलब्ध होंगी या नहीं , और यदि हैं, तो वे भविष्य में आपको कितनी स्थिरता और वृद्धि की संभावनाएं प्रदान करती हैं।
  8. उपयुक्तता: आपको यह समझना होगा कि क्या आप उस कोर्स या विषय के लिए उपयुक्त हैं।आपकी रुचियां, योग्यताएं, और लक्ष्य इसका निर्धारण करने में मदद करेंगे।इन पर एक बार विचार अवश्य करें |
  9. धैर्य: किसी भी कोर्स या विषय में महारत हासिल करने के लिए धैर्य आवश्यक होता है। आपको यह समझना होगा कि क्या आपके पास इसे सीखने और उसमें अच्छा करने की इच्छा और समर्पण है। यह नहीं होना चाहिए कि आपने जोश जोश में किसी ऐसे कोर्स में एडमिशन करवा लिया जो कोर्स कई साल में जाकर समाप्त होगा लेकिन कुछ महीनों बाद ही आपको लगने लगा कि अब मुझे इस कोर्स को छोड़ देना चाहिए |या फिर ऐसा भी हो सकता है किआपका कोर्स में मन लगना ही बंद हो गया हो क्योंकि अब आपको कोई दूसरा कोर्स प्रिय लगने लगा है |
  10. अनिश्चितता से निपटना: किसी भी करियर पथ पर चलने के लिए अनिश्चितता से निपटने की क्षमता आवश्यक होती है। आपको यह समझना होगा कि क्या आप अनपेक्षित परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं।भविष्य में आपके सामने कैसी भी परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है इसके लिए आपको पहले से रेडी रहना होगा |
  11. रुचि: आपको यह समझना होगा कि क्या आप वास्तव में उस कोर्स या विषय में रुचि रखते हैं। यदि आप अपने काम में रुचि नहीं रखते, तो आपको उसमें सफलता प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
  12. कोर्स की गुणवत्ता: कोर्स की गुणवत्ता और उसके प्रदान करने वाले संस्थान की प्रतिष्ठा भी महत्वपूर्ण होती है। आपको ऐसे संस्थान का चयन करना चाहिए जो उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करते हैं।किसी भी संस्थान में एडमिशन लेने से पहले एक बार उसका ढंग से अवलोकन अवश्य कीजियेगा |
  13. पूंजीवाद और बाज़ारीकरण: आज के समय में, शिक्षा भी एक बाजार बन चुकी है जहां संस्थान छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने का वादा करते हैं। लेकिन, यह जरूरी नहीं है कि हर संस्थान या हर कोर्स आपके लिए उपयुक्त हो। यह देखने में भी आता है कि जब कोई विद्यार्थी किसी संस्थान में एडमिशन लेने जाते हैं तो अधिकतर संस्थान विधार्थियों के सामने अपने यहां से पढ़ायें जाने वाले कोर्स का ही ज्यादा प्रचार करते हैं , उनको उसी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए दबाव डालते हैं किन्तु चाहे उस कोर्स की भविष्य में मांग हो भी या नहीं | इसलिए यदि आपकी रूचि उस विषय में नहीं हो तो आपको उस संस्थान में एडमिशन नहीं लेना चाहिए ,बल्कि आपको दुसरे संस्थान में जाकर अपना प्रिय कोर्स करना चाहिए |
  14. बेरोजगार स्नातक: कई बार, ये संस्थान ऐसे कोर्स प्रदान करते हैं जिनकी बाजार में मांग नहीं होती, जिसके परिणामस्वरूप बेरोजगार स्नातक पैदा होते हैं। इसलिए, छात्रों को अपनी रुचियों, योग्यताओं, और बाजार की मांग के आधार पर ही कोर्स चुनना चाहिए।
  15. सर्वश्रेष्ठ करियर सूची: कई बार, छात्र “सर्वश्रेष्ठ करियर सूची” के आधार पर कोर्स चुनते हैं, जो कि गलत हो सकता है। यह जरूरी नहीं है कि जो कोर्स सर्वश्रेष्ठ है, वह आपके लिए भी सर्वश्रेष्ठ हो।
  16. पारंपरिक पाठ्यक्रम: जहां तक संभव हो, छात्रों को पारंपरिक पाठ्यक्रमों का चयन करना चाहिए क्योंकि उनकी बाजार में हमेशा मांग रहती है।
  17. उद्योग जगत की तैयारी: अधिकतर संस्थान अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए नए-नए कोर्स शुरू करते हैं, जबकि यह जरूरी नहीं है कि वे कोर्स उद्योग जगत की मांग के अनुरूप ही हों।
  18. सही निर्णय: यह आपके करियर की सीढ़ी की ओर पहला कदम है, इसलिए आपको अपने करियर के साथ काल्पनिक प्रयोगों से दूर रहना चाहिए। आपको तर्कसंगत, अच्छी तरह से सूचित और जागरूक निर्णय लेना चाहिए।
  19. सही जानकारी : किसी भी कोर्स के बारे में पूरी और सही जानकारी होना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे आपको कोर्स की गहराई, उसके दौरान क्या सीखने को मिलेगा, और उसके बाद के करियर विकल्पों के बारे में स्पष्टता मिलती है। इसलिए, किसी भी कोर्स को चुनने से पहले, उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहिए।
  20. अनुशासन: अनुशासन और नियमितता किसी भी कोर्स में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।एडमिशन लेने के बाद आपको अपने अध्ययन को नियमित और अनुशासित ढंग से करना होगा।यदि आपने किसी ऐसे कोर्स में एडमिशन ले लिया है जो आपके मन अनुसार ही है तो अब बाद में पीछे नहीं हटना किसी कीमत पर नहीं ,चाहे परिस्थितियां अनुकूल हो या नहीं ,कोर्स पूरा करके ही दम लेना बस |
  21. समय प्रबंधन: समय को सही तरीके से प्रबंधित करना भी एक महत्वपूर्ण कौशल है। आपको अपने समय को अच्छी तरह से व्यवस्थित करना सीखना चाहिए जिससे आप अपने अध्ययन के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी संभाल सकें। इधर उधर की जानकारी जो आपके काम की ही नहीं हो उसमे अपना समय बर्बाद नहीं करना |
  22. अध्ययन सामग्री : NCERT जैसी मूल किताबों को नजरअंदाज करना और सीधे उच्च स्तरीय किताबों पर जाना एक गलती हो सकती है। मूल किताबें आपको विषय की मूलभूत समझ प्रदान करती हैं, जो कि उच्च स्तरीय अध्ययन के लिए आवश्यक होती है।केवल अपने कोर्स से जुडी सभी सहायक पुस्तकों का अध्ययन कीजिये |
  23. अत्यधिक जानकारी: कोर्स करते समय बहुत सारी जानकारी एक साथ इकट्ठा करने की कोशिश करना जो आपके काम की ही ना हो उसमे समय बर्बाद ना करे ,जैसे क्रिकेट मूवी राजनीति आदि पर अपना समय वेस्ट नहीं करना , क्योंकि इस प्रकार की कोर्स से बाहर की जानकारी जो आपके काम की जानकारी ही नहीं हो उस पर समय वेस्ट करने से आप अपने कोर्स को समय ही नहीं दे पाओगे इससे आपको अपने मूल विषय को समझने में कठिनाई हो सकती है। इसके बजाय, आपको धीरे-धीरे और सिस्टमेटिक तरीके से केवल अपने कोर्स से जुडी जानकारी ही इकट्ठा करनी चाहिए।

इन सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकरआप अपने लिए Career Options After 10th और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें ,याद रखे कि सफलता एक दिन में प्राप्त नहीं होती लेकिन एक दिन अवश्य प्राप्त होती है |

मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी ये ब्लॉग पोस्ट 10th ke baad konsa course kare करियर चुनते समय 23 गलतियाँ जो अधिकतर विद्यार्थी कर जाते हैं ?आपको अत्यंत पसंद आई होगी , क्योंकि हमारी यह पोस्ट आपके मन में चल रही सभी दुविधाओं का नाश करके एक नयी आशा जगाने का कार्य करेगी | अतः आपसे निवेदन है कि जो विद्यार्थी अभी 10वीं में है या 10वीं पास कर चुके और यदि उनको ये समझ नही आ रहा है कि 10th ke baad konsa course kare ,या उनको किसी भी क्षेत्र में जानना है कि Career Options After 10th? तो उन तक ये पोस्ट अवश्य ही शेयर कीजियेगा |

72 / 100 SEO Score

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *